आदित्य ठाकरे ने हैदराबाद में बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- 'राम मंदिर भाजपा की वजह से नहीं बन रहा'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Aaditya Thackeray slams BJP: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी महाराष्ट्र में दंगे भड़का रही है।
ठाकरे हैदराबाद के गीतम विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए हिंदुत्व स्पष्ट रूप से परिभाषित है।
उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को उनके खाने से नहीं जलाते। अगर यह भाजपा का हिंदुत्व है, तो यह मुझे, मेरे पिता, मेरे दादा और हमारे लोगों को स्वीकार्य नहीं है और न ही महाराष्ट्र को। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की वजह से नहीं बन रहा है। ठाकरे ने कहा कि अगर आपको लगता है कि मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार की वजह से हो रहा है, तो यह गलत है।
हैद्राबाद येथील 'गीतम' युनिव्हर्सिटीच्या 'चेंज मेकर्स' कार्यक्रमात सहभागी होऊन तेथील विद्यार्थ्यांशी मनमोकळा संवाद साधला. यावेळी विद्यार्थ्यांनी विचारलेल्या महाराष्ट्रातील राजकारण, लोकशाही, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण अशा विविध क्षेत्रातील प्रश्नांना उत्तरे दिली.
कार्यक्रमादरम्यान… pic.twitter.com/HjEMjLXF0y
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) April 11, 2023
शिवसेना के इस युवा नेता ने कहा कि भाजपा ने 2014 में तत्कालीन शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा था। उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आज राज्य में दंगे भड़का रही है। कश्मीरी पंडितों के मामले पर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी हिंदुत्ववादी पार्टी कश्मीरी पंडितों के बारे में क्यों नहीं बोल रही है? आज कश्मीरी पंडित मारे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को ना तो बीजेपी से खतरा है और ना ही एकनाथ शिंदे से। बीजेपी के साथ हमारा कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा मेरे दादाजी की विचारधारा को लेकर इतनी ही सतर्क होती तो उन्होंने मेरे दादाजी की बनाई पार्टी को खत्म करने की कोशिश नहीं की होती।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: