हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं तो शपथ ले रहा हूं', 'उनका पता नहीं...' एकनाथ शिंदे पर ये क्यों बोले अजित पवार?

Maharashtra Chief Minister Swearing ceremony: महाराष्ट्र की नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार राजभवन गए और तीनों नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Maharashtra Chief Minister Swearing ceremony: महाराष्ट्र में सीएम शपथ ग्रहण समारोह से पहले अजित पवार ने एकनाथ शिंदे पर चुटकी ली है। बुधवार को दोनों नेता एक साथ थे और मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान एकनाथ शिंदे से सवाल पूछा गया कि क्या आप और अजित पवार कल शपथ लेंगे?

इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा आज शाम तक का इंतजार कर लीजिए। तभी बीच में अजित पवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं तो शपथ लेने वाला हूं इनका पता नहीं। इस पर हसते हुए एकनाथ शिंदे ने जबाब दिया और कहा कि आपका क्या है दादा? सुबह भी शपथ लेते हैं शाम को भी शपथ लेते हैं। बता दें 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह है। ये समारोह आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: Maharashtra में 57 सीटों वाले एकनाथ शिंदे CM की कुर्सी से कैसे चूक गए? जानें इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सरकार बनाने का दावा पेश किया

बता दें महाराष्ट्र की नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार राजभवन गए और तीनों नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सरकार में होंगे एकनाथ शिंदे

राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे से सरकार में शामिल होने और साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है। उनका कहना था कि कार्यवाहक सीएम ने कभी मुझे विश्वास दिलाया है कि वे हमारे साथ रहेंगे। वहीं, इस बारे में एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले ढाई सालों में हमने साथ मिलकर काम किया है। आज भी हमारे लिए जो पद है, हम तीनों मिलकर सभी पक्षों को साथ में लेकर निर्णय करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी से लिया है कर्जा, खुद के पास नहीं कोई कार; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं देवेंद्र फडणवीस?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola