Mumbai News: DRI ने मुंबई एयरपोर्ट से बरामद की 40 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

DRI recovers heroin

Mumbai News: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई कस्टम्स के मुताबिक, रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने 40 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

टीम को मिली थी खुफिया जानकारी

टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो यात्री ड्रग्स की तस्करी के लिए मुंबई आने वाले हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

डीआरआई कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद अधिकारियों ने दोनों विदेशी नागरिकों के सामान की जांच की। जांच के दौरान उनके बैग से सफेद पाउडर के दो पैकेट पाए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 4 किलो था। जांच पड़ताल की गई तो सफेद पाउडर को हेरोइन बताया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ