हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DRI ने कसा इंटरनेशनल गोल्ड सिंडिकेट पर शिकंजा, 1.10 करोड़ रुपये की कीमत का 691.870 ग्राम सोना जब्त

इंटरनेशनल गोल्ड सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए DRI ने करीब 1.10 करोड़ रुपये की कीमत का 691.870 ग्राम खरा सोना जब्त किया है. इस पूरे फर्जीवाड़े के तार सीधे हांगकांग से जुड़े पाए गए हैं, जिसमें एक चीनी नागरिक समेत दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़ें मुंबई से अंकुश जायसवल की रिपोर्ट.

विज्ञापन
DRI ने इंटरनेशनल गोल्ड सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए 1.10 करोड़ रुपये की कीमत का 691.870 ग्राम सोना जब्त किया है. (फोटो- News24)

हांगकांग से मुंबई…फिर ट्रेडमिल की मोटर और उसके भीतर छिपा करोड़ों का खरीदा हुआ 24 कैरेट सोना! सुनने में भले ही यह किसी सस्पेंस फिल्म की स्क्रिप्ट लगे, लेकिन मुंबई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के जिस खेल को बेनकाब किया है, उसने जांच एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए हैं.

कमर्शियल सामान के आयात की आड़ में चल रहे इस इंटरनेशनल गोल्ड सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए DRI ने करीब 1.10 करोड़ रुपये की कीमत का 691.870 ग्राम खरा सोना जब्त किया है. इस पूरे फर्जीवाड़े के तार सीधे हांगकांग से जुड़े पाए गए हैं, जिसमें एक चीनी नागरिक समेत दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ऐसे खुला ‘गोल्डन मोटर’ का राज

दरअसल, DRI की इंटेलिजेंस विंग को एक पुख्ता इनपुट मिला था कि मुंबई के रास्ते इंटरनेशनल कार्गो से आने वाले आम सामान में भारी मात्रा में सोने की खेप ठिकाने लगाई जा रही है. अधिकारियों ने जब इस खुफिया जानकारी के आधार पर हांगकांग से आए एक संदिग्ध ट्रेडमिल के पार्सल को रोका और उसकी मोटर को खोलकर देखा, तो भीतर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. तस्करों ने बड़ी ही शातिर दिमाग से मोटर की अंदरूनी बनावट में सोने को इस तरह तराशकर फिट किया था कि पहली नजर में कोई एक्स-रे या नॉर्मल स्कैनर भी इसे आसानी से न पकड़ सके.

विज्ञापन

मुंबई से दक्षिण भारत तक ताबड़तोड़ छापेमारी

जैसे ही इस चीनी कनेक्शन का खुलासा हुआ, DRI की जांच का दायरा सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहा. नेटवर्क की जड़ें तलाशने के लिए एजेंसियों की कई टीमों ने दक्षिण भारत में डेरा डाल दिया. मुंबई के साथ-साथ चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ रेड मारी गई. शुरुआती जांच से पता चला है कि यह सिंडिकेट काफी समय से वैध व्यापार की आड़ में भारत के अलग-अलग शहरों में बिना कस्टम ड्यूटी दिए सोना खपा रहा था.

जांच एजेंसियों के रडार पर ‘हवाला’ और ‘लोकल बायर’

फिलहाल हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक और उसके भारतीय मददगार से DRI के अफसर पूछताछ कर रहे हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि हांगकांग से भेजा गया यह करोड़ों का सोना आखिर भारत में किस सरगना तक पहुंचाया जाना था? एजेंसी अब इस पूरे खेल में शामिल हवाला कारोबारियों, लोकल ज्वैलर्स और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड (IEC) मुहैया कराने वाले बिचौलियों का कच्चा चिट्ठा खंगाल रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola