---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई के डोंबिवली में सप्ताह में दूसरी बार ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे; 2 की हालत नाजुक

Dombivali Chinese Shop Cylinder Blast: मुंबई से सटे डोंबिवली इलाके में फिर से ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। एक सप्ताह में दूसरी बार ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि एक दुकान में सिलेंडर फटा। जिसके कारण 9 लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

---विज्ञापन---

Mumbai News: मुंबई से सटे डोंबिवली इलाके में सिलेंडर फटने से 9 लोग झुलस गए हैं। टंडन रोड पर एक चाइनीज दुकान में सिलेंडर फटा है। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सप्ताह में दूसरी बार इस इलाके में विस्फोट हुआ है। इससे पहले एमआईडीसी में अमुदान कंपनी में विस्फोट हुआ था। जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी। अभी लोग इस मंजर को भूले भी नहीं थे कि एक और हादसा यहां हो गया। फायर ब्रिगेड ने कहा कि दुकान पर घरेलू सिलेंडर फटा है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार 9 लोग चपेट में आए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें:बांग्लादेशी MP का तो नहीं वो 4 किलो मांस? मर्डर केस की जांच में जुटी पुलिस के हाथ बड़ी लीड

---विज्ञापन---

वहीं, 2 लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। दुकान का मालिक कौन है? फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। डोंबिवली इलाके में इस दुकान के लिए फायर विभाग से एनओसी ली गई थी या नहीं? इस बारे में जांच की जा रही है। दुकान के लिए आधिकारिक तौर पर स्वीकृति थी या नहीं? इस बारे में भी जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच

कई सवाल हैं, जो विभाग के सामने हैं। क्या आग बुझाने के लिए यहां व्यवस्था थी? क्या इससे पहले किसी ने जांच की? इसको लेकर भी अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं, लोगों के अनुसार यह दुकान रोजाना देर रात तक खुली रहती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लास्ट होते ही आग लग गई थी। लेकिन सूचना के बाद फायर ब्रिगेड जल्दी आ गई। जिसके कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो और भी नुकसान हो सकता था। सतीश कासलकर, राजू राजभर, साईनाथ पूचलकर, अमित जताकर, अरुण अहिरे, साधन पवार, विजय दास, दिनेश शेठ और जगदीश अरद झुलस गए हैं। दो गंभीर लोगों को शास्त्री नगर अस्पताल व बाकी को ईश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

First published on: May 29, 2024 08:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola