Dolly Chaiwala Met Actor Arbaaz Khan: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाकर फेमस हुए डॉली चायवाला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। देश-विदेश जाकर लोगों को अपने अनोखे स्टाइल में चाय सर्व करने वाले डॉली चायवाला हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और निर्माता अरबाज खान से मिले। इस दौरान डॉली चायवाला ने अरबाज खान के साथ कई बिजनेस टॉपिक्स पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर डॉली चायवाला और अरबाज खान की मुलाकात की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
‘स्टार बोले तो सिर्फ सलमान भाई’
डॉली ने इंस्टाग्राम पर अरबाज के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में डॉली अरबाज को नमस्ते करते हुए दिख रही हैं। इसके बाद दोनों ही एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखे। इसके बाद अरबाज ने डॉली को चायवाले से सुपरस्टार डॉली कहकर बुलाया। इसके जवाब में डॉली ने कहा कि ‘स्टार बोले तो एक ही है और वो हमारे भाई हैं, बोले तो सलमान भाई।” इस पर अरबाज ने कहा कि “आप भी कुछ कम नहीं हैं।’
‘बड़ी बातचीत है कि इंडस्ट्री के लोगों से’
जैसे ही डॉली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की, वैसे ही ये वायरल हो गईं। डॉली की पोस्ट पर लोगों के काफी मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने उनकी जर्नी की तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने इस मुलाकात वाली पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट किए। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘अरबाज खान के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि इसके साथ बिजनेस?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘बर्गर खाएगा।’ एक तीसरे यूजर ने एक फेमस रैप सॉन्ग की लाइन लिखी ‘बड़ी बात है कि इंडस्ट्री के लोगों से, अभी पिक्चर बाकी है तू प्रोमो देख।’ बता दें कि, इससे पहले डॉली चायवाला पिछले साल 2024 में सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए थे।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines