सुशांत सिंह राजपूत मामले में जहां CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, वहीं अब दिशा सालियान मर्डर केस की CBI जांच की मांग भी तेज हो गई है। हाल ही में दिशा के पिता ने एक याचिका के जरिए बॉम्बे हाईकोर्ट से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। अब दिशा के पिता के वकील का कहना है कि उद्धव ठाकरे को अभी तक क्लीन चिट नहीं मिली है।
दिशा सालियान के पिता के वकील, एडवोकेट नीलेश सी. ओझा ने ANI से बातचीत में कहा कि दिशा सालियान हत्याकांड में कोई क्लोजर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 2021 में एक क्लोजर रिपोर्ट दी गई थी, उसे सरकार ने खारिज कर दिया, इसके बाद केस दोबारा खुला और SIT इसकी जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई थी और CBI ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने दिशा सालियान हत्याकांड की कोई जांच नहीं की है।
आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट नहीं, उद्धव ठाकरे पर आरोप
नीलेश सी. ओझा ने कहा कि CBI ने आदित्य ठाकरे को कोई क्लीन चिट नहीं दी है। कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा, “हमने आदित्य ठाकरे और अन्य के नाम मुख्य दोषियों के रूप में शिकायत में दर्ज किए हैं, जबकि कवर-अप करने वाले दोषियों में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और परमबीर सिंह के नाम शामिल हैं। इन लोगों पर मुख्यमंत्री पद की शक्ति का दुरुपयोग, गलती और कमीशन का आरोप है।”
सेलिब्रिटी मैनेजर थीं दिशा सालियान
बता दें कि दिशा अपनी मौत से पहले कॉर्नरस्टोन कंपनी में सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके द्वारा संभाले जा रहे दो प्रोजेक्ट रुक गए थे, जिससे वह परेशान थीं। रिपोर्ट के अनुसार, दिशा की मौत आत्महत्या से हुई थी। वह सुशांत की मौत से महज छह दिन पहले मलाड में एक टॉवर की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन तकिया निकला खराब तो पढ़ें CEO का जवाब, जानें गणेश सोनवणे कौन?
गौरतलब है कि दिशा सालियान के पिता, सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि दिशा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। इसके साथ ही उन्होंने CBI जांच की मांग की। सतीश सालियान ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मारियो समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की दोबारा जांच की मांग की।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
8 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines