चर्चित सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में पिता सतीश सालियान ने अब हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। सतीश सालियान ने मांग की है कि उनकी बेटी दिशा की मौत की फिर से जांच की जाए। उन्होंने इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सामूहिक बलात्कार के बाद दिशा की निर्मम हत्या की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच की मांग करते हुए उन्होंने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।
समीर वानखेड़े से जांच कराने की मांग
दिशा सालियान के पिता ने यह भी मांग की है कि इस मामले की जांच समीर वानखेड़े जैसे ईमानदार अधिकारी की निगरानी में करवाई जाए। सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस और पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर पर दिशाभूल करने और दबाव डालने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया और पेश किए गए सबूतों को सत्य मानने के लिए मजबूर किया गया। याचिका में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया और मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे द्वारा दिशा की मौत को लेकर लगाए गए आरोपों में तथ्य होने का दावा भी इस याचिका में किया गया है।
याचिका में और कौन सी प्रमुख मांगें?
याचिका में सतीश सालियान ने मांग की है कि आदित्य ठाकरे पर अपराध दर्ज किया जाए। किशोरी पेडणेकर पर उनके परिवार पर दबाव डालकर भ्रमित करने के मामले में अपराध दर्ज किया जाए। पारदर्शिता से जांच हो और इसके लिए राज्य से बाहर जांच की अनुमति दी जाए। दिशा के पोस्टमार्टम का वीडियो और सभी कागजात सामने लाए जाएं। आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, मुंबई पुलिस आयुक्त और आदित्य के बॉडीगार्ड के घटना के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन प्राप्त की जाए। दिशा सालियान का फोन और लैपटॉप, जो उसके बॉयफ्रेंड रोहन रायकडे के पास है, उसे परिवार के पास सौंपा जाए।
यह भी पढ़ें : नागपुर हिंसा पर फडणवीस के मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कई इलाकों में लगा कर्फ्यू
कब हुई थी दिशा की मौत?
दिशा की मौत 8 जून, 2020 को हुई थी, जब वह कथित तौर पर मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची बिल्डिंग से गिर गई थीं। इसके ठीक 6 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों मौतों के समय ने कई तरह की अफवाहों को हवा दी थी।
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines