चर्चित सेलिब्रिटी सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला गहराता जा रहा है। दिशा के शव के फोटो मीडिया में नहीं रिवील किए गए थे, लेकिन हाल ही में दिशा सालियान के अंतिम संस्कार की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। दिशा की ताजा तस्वीरों में फोटो में चेहरे पर कोई भी जख्म नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस की जांच के अनुसार दिशा की मौत 14वीं मंजिल से गिरने से हुई है। दिशा के परिवार का आरोप है कि उसका सामूहिक बलात्कार कर हत्या की गई, जिसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
अधिकारियों का हुआ तबादला
दिशा के केस में एसआईटी की रिपोर्ट अभी तक लंबित है। इस एसआईटी से राज्य सरकार को जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी थी। अभी तक इस एसआईटी द्वारा सरकार को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। जांच करने वाले अधिकारी ही बदले गए हैं, जिसके कारण इस मामले में आगे कुछ भी नहीं हो पाया है। दिसंबर 2023 में यह SIT स्थापित की गई थी। एसआईटी के प्रमुख राजीव जैन थे, जबकि एसआईटी में अजयकुमार बंसल और चिमाजी अढाव भी शामिल थे। अजय बंसल अब जालना जिले के एसपी हैं।
दिशा सालियान की अंतिम सस्कार के दौरान की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई निशान नहीं दिखाई दे रहा है।
बीजेपी विधायक पर सवालिया निशान
दिशा सालियान की मौत के मामले में भाजपा विधायक नितेश राणे की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उनको SIT ने समन भेजा, जिसके बाद भी नितेश ने SIT के सामने जाने से किया इंकार कर दिया। दरअसल, इस मामले में आदित्य ठाकरे पर लगातार आरोप लगाने वाले नितेश राणे ही थे, जिसके बाद नितेश को सबूत पेश करने के लिए समन भेजा गया था।
शिवसेना विधायकों का आंदोलन
दिशा सालियान की मौत मामले को CBI को सौंपने की मांग की गई है, जिसको लेकर आज शिवसेना विधायकों ने विधान भवन परिसर में मौन आंदोलन किया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना विधायकों ने दिशा के परिवार के लिए न्याय दिलाने की मांग की। दिशा के पिता ने इस हत्या में कुछ लोगों पर शक जताया है, जिसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में केस दर्ज किया है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के मामले की जांच समीर वानखेड़े की निगरानी में करवाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान मौत मामले की जांच समीर वानखेड़े से कराने की मांग, पिता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines