एक बार फिर से दिशा सालियान की मौत का मामला सुर्खियों में आया है। दरअसल, दिशा सालियान की मौत के मामले को ‘सीबीआई’ सौंपने को लेकर शिवसेना विधायकों ने गुरुवार को विधान भवन परिसर में मौन आंदोलन किया। दिशा के पिता ने इस हत्या में कुछ लोगों पर शक जताते हुए हाईकोर्ट में केस दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना विधायकों ने इस बेहद गंभीर मामले में दिशा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए, ऐसी मांग की। इस मामले में पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर का नाम सामने आ रहा है।
हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
दिशा सालियान के पिता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि दिशा सालियान को न्याय मिलना चाहिए। शिवसेना विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने कहा कि इस मामले को कोई राजनीतिक रंग नहीं दिया गया है। 5 साल तक न्याय न मिलने पर विधायक डॉ. मनीषा कायंदे और दिशा सालियान के पिता कोर्ट गए।
आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर
उन्होंने आगे कहा कि दिशा के पिता को शक है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है। 14वीं मंजिल से किसी ने दिशा के शव को गिरा दिया है। वरना ऐसे कैसे हो सकता है कि 14वीं मंजिल से गिरे और उसके शरीर पर कोई चोट या घाव न हो। इस पर विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी आरोपों की जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: बिहार में 24 घंटे में आधा दर्जन लोगों को मारी गोली; यूट्यूबर, डॉक्टर और बैंक कर्मी शामिल
कुछ लोगों पर संदेह
विधायक ने कहा कि हमने किसी पर आरोप नहीं लगाया है, लेकिन दिशा के घरवालों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है। इसके पीछे कुछ खास कारण या जानकारियां हो सकती हैं। हम बस इतना ही कहना चाहते हैं कि दिशा के पिता को न्याय मिलना चाहिए। विधायक ने मांग की कि इस मामले को दोबारा से सीबीआई को सौंपा जाए और नए सिरे से जांच कराई जाए।
पूर्व मेयर का नाम आया सामने
उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर की भी जांच होनी चाहिए। किसके कहने पर उन्होंने लड़की के पिता पर दबाव बनाया, जैसा कि पिता ने कहा? उन्हें लगातार गलत जानकारी क्यों दी गई? उन्होंने कहा कि किशोरी पेडणेकर को इन सभी सवालों का जवाब देना होगा कि क्या उन्हें निगरानी में रखा गया था ताकि उन्हें विश्वास हो कि दिए गए सबूत सच हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
13 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines