Mumbai: युवती को 'Digital Arrest' कर करवाया डांस, ठगे 1.7 लाख

Mumbai Woman Made To Strip In ‘Digital Arrest’: पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर कोई फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताए तो उसकी पुष्टि जरूर करें।

Digital Arrest Scam

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Mumbai Woman Made To Strip In ‘Digital Arrest’: इंटरनेट ने जितना हमारा काम आसान किया है, इसके इस्तेमाल में उतने ही खतरे बढ़ें हैं। इन दिनों डिजिटल अरेस्ट कर लोगों के साथ ठगी करने वाले जालसाज सक्रिय हैं। बता दें डिजिटल अरेस्ट एक तरह का साइबर फ्रॉड है, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले लोग आपको अनजान नंबर से कॉल या व्हाट्सएप कॉल करते हैं।

विज्ञापन

कॉल करने वाले खुद को पुलिस, सीबीआई के अधिकारी बताते हैं

इसी तरह के एक मामले में मुंबई में एक युवती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने उससे 1.7 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार डिजिटल अरेस्ट में आरोपी कॉल कर खुद को पुलिस, सीबीआई, आदि जांच एजेंसियों का बताता है और पीड़ित को किसी क्राइम में शामिल होने की बात कहकर उससे पैसें ऐंठ लेता है।

विज्ञापन

Jet Airways के चेयरमैन नरेश गोयल के साथ मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का दावा किया

मुंबई के मामले में आरोपियों ने युवती को उसका नाम Jet Airways के चेयरमैन नरेश गोयल के साथ मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का दावा किया था। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय पीड़िता मुंबई के बोरेवली ईस्ट में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक दवा कंपनी में काम करती है।

पुलिस की वर्दी में था आरोपी

एक दिन युवती के पास एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का दावा किया था। फोन करने वाले की बात सुनकर पीड़िता बेहद डर गई। इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो कॉल किया। सामने दिख रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था।

विज्ञापन

बॉडी वैरिफिकेशन के नाम पर जालसाज ने डांस करवाया

आरोप है कि बॉडी वैरिफिकेशन के नाम पर जालसाज ने उससे डांस करवाया और घंटों उसे डिजिटल अरेस्ट करके रखा। युवती का दावा है कि इस सब से वह इतनी सहम गई थी कि उसने बदनामी के डर से किसी को ये बात नहीं बताई। युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट के दौरान अकाउंट वैरिफिकेशन के नाम पर उससे करीब 1.7 लाख रुपये एक अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद वह और पैसे मांग रहा था। जिससे वह परेशान हो गई और हिम्मत कर उसने इस बारे में पहले अपने परिजनों फिर मुंबई पुलिस को शिकायत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ