हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी की खुशियां मातम में बदलीं… महाराष्ट्र में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, महिला और 3 साल की मासूम की मौत

धुले तालुका के शिरधाने गांव की एक शादी से मेहमान क्रूजर वाहन में सवार होकर वापस आ रहे थे. जैसे ही गाड़ी अक्कलपाड़ा गांव के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार की वजह से वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया. (पवन मराठे की रिपोर्ट)

विज्ञापन

शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार क्रूजर हादसे का शिकार हो गई. महाराष्ट्र के धुले के साक्री तालुका के तमसवाड़ी इलाके में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

बताया जा रहा है कि धुले तालुका के शिरधाने गांव की एक शादी से मेहमान क्रूजर वाहन में सवार होकर वापस आ रहे थे. जैसे ही गाड़ी अक्कलपाड़ा गांव के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार की वजह से वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी.

हादसे में 40 वर्षीय भटाबाई साहेबराव पाटिल और 3 साल की मासूम काव्या स्वप्निल पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद खुशियों से भरा माहौल पलभर में गम में तब्दील हो गया. वहीं, इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में पंकज पाटिल, कोमल अविनाश पाटिल, भुवनेश्वरी गुलाब पाटिल, इंदुबाई पांडुरंग पाटिल, पमाबाई पाटिल समेत अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए धुले के भाऊसाहेब हीरे मेडिकल कॉलेज और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इस बीच, धुले ग्रामीण के विधायक राम भदाने ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और परिजनों को सांत्वना दी.

अस्पताल में भारी भीड़ देखने को मिली. शिरधाने और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, हर तरफ मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा किया है. शादी जैसे खुशी के मौके पर हुआ यह हादसा पूरे इलाके के लिए गहरे दुख की वजह बन गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola