Maharashtra cabinet expansion 2024: महाराष्ट्र सरकार में आज कैबिनेट का विस्तार किया गया, यहां 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें एक नाम काफी चर्चा में है वे है धनंजय मुंडे, उन्हें बीजेपी के 19 विधायकों के कोटे से मंत्री बनाया गया है। बता दें शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
धनंजय मुंडे परली विधानसभा से विधायक हैं। धनंजय महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे के भाई पंडित अन्ना मुंडे के बेटे हैं। रविवार को गोपीनाथ मुंडे की बेटी और धनंजय की चचेरी बहन पंकजा मुंडे ने भी शपथ ली है। पंकजा फिलहा विधान परिषद की सदस्य हैं, इससे पहले वह लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं नरेंद्र भोंडेकर? मंत्री पद नहीं मिलने पर Maharashtra मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही दिया इस्तीफा
धनंजय मुंडे थे पंकजा से नाराज
धनंजय और पंकजा दोनों अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को लेकर तो चल रहे हैं, लेकिन उनमें हालिया विधानसभा चुनाव तक मतभेद थे। दोनों परिवारों को चुनाव से पहले एक किया गया था। दरअसल, 2009 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पंकजा मुंडे को टिकट दिया था, बताया जा रहा है कि तभी से धनंजय मुंडे उनसे नाराज चल रहे थे। इसके बाद 2014 में धनंजय मुंडे ने पंकजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद 2019 में वह फिर चुनाव लड़े और इस बार उन्होंने पंकजा मुंडे को हरा दिया था।
रह चुके हैं बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष
2019 में धनंजय महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे। इससे पहले वह एनसीपी में रह चुके हैं। धनंजय मुंडे का जन्म 15 जुलाई 1975 को बीड में हुआ था। वह बीजेपी पार्टी में युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम राजश्री मुंडे और परिवार में बेटी आदिश्री मुंडे हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र BJP के लिए क्यों अहम हैं रवींद्र चव्हाण? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
16 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
19 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines