Devendra Fadnavis on CM Face: महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी गुरुवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में आखिरी रैली कर चुके हैं, वे आज बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बार मुकाबला बीजेपी और विपक्ष में नहीं बल्कि दो गठबंधन के बीच है। इस बीच महायुति में चुनाव प्रचार के दौरान दरार भी स्पष्ट नजर आई। कल मुंबई में पीएम मोदी की सभा से एनसीपी का एक भी नेता नजर नहीं आया। इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा चुनाव के बाद कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अजब है, 23 नवंबर को परिणाम घोषित होने के बाद स्पष्ट होगा कि कौन गुट किसका समर्थन कर रहा है?
फडणवीस ने आगे कहा कि अब तक महायुति, एमवीए से आगे चल रहा है। फडणवीस ने कहा कि ये चुनाव भी अजीब हैं। हमें नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि कौन किसके साथ है। महायुति में टकराव की स्थिति बन रही है। एमवीए में भी यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का नारा बंटेंगे तो कटेंगे एमवीए के जातिवादी चुनाव प्रचार अभियान के खिलाफ गढ़ा गया है। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी अजित पवार इसके मूल अर्थ को समझने में विफल रहे।
ये भी पढ़ेंः ‘कश्मीर की आजादी’ पर Oxford में डिबेट, हिंदू बोले- ‘स्पीकर्स के आतंकियों से संबंध’
सीएम कौन बनेगा?
यह सवाल पूछे जाने पर कि अगर नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे तो कितनी देर लगेगी सीएम पद का फैसला करने में? इस पर फडणवीस ने कहा रिजल्ट के बाद एकनाथ शिंदे, अजित पवार और हमारा पार्लियामेंट्री बोर्ड यह तय करेगा कि सीएम कौन बनेगा? अभी कुछ भी तय नहीं है। चुनाव के बाद खुद के सीएम बनने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि यह मैं तय नहीं करूंगा, यह हमारी पार्टी के आला नेता तय करेंगे। बीजेपी मुझसे जो कुछ करने को कहेगी, मैं वह करूंगा। बीजेपी जहां भी जाने को कहेगी, मैं वहां जाऊंगा।
ये भी पढ़ेंः फ्रांस, यूएई और रूस के बाद अब यह देश PM मोदी को करेगा सम्मानित, कारण जानकर आप भी करेंगे प्राउड
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
12 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
17 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines