Devendra Fadnavis Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी ने 13 मार्च यानी बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में महाराष्ट्र के 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले नेताओं को भी जगह दी गई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अगर इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में जीत मिलती है तो सूबे की सियासत में फडणवीस को टक्कर देने वाला कोई नहीं होगा।
बीजेपी ने 4 सांसदों का कटा टिकट
सबसे पहले बात करते हैं महाराष्ट्र के 20 उम्मीदवारों की लिस्ट की… यहां बीजेपी ने 4 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। इनमें से 2 सांसदों की जगह उनके परिजनों को टिकट दिया गया है। विदर्भ की अकोला सीट से सांसद संजय धोत्रे का टिकट काटकर उनके बेटे अनूप धोत्रे को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बीड सीट से मौजूदा सांसद प्रीतम मुंडे की जगह उनकी बड़ी बहन पंकजा मुंडे को टिकट दिया गया है।
गोपाल शेट्टी की जगह पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी के जिन और सांसदों का टिकट कटा है, उनमें उत्तरी मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी भी शामिल हैं। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक का टिकट काटकर मुलुंड क्षेत्र के विधायक मिहिर कोटेचा को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा को ही क्यों टिकट मिला? जान लें ये 5 बड़ी वजह
देवेंद्र फडणवीस के लिए राह हुई आसान
बीजेपी की दूसरी लिस्ट ने सूबे की सियासत में देवेंद्र फडणवीस की राह आसान कर दी है। इस लिस्ट में उनके लिए चुनौती माने जाने वाले नेताओं को जगह दी गई है। इनमें पंकजा मुंडे प्रमुख हैं। पंकजा मुंडे पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे की बेटी और प्रमोद महाजन की भांजी हैं। उन्होंने 2019 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद फडणवीस पर जमकर हमला बोला था। ऐसे में बीजेपी ने पहले केंद्रीय संगठन में पद और अब लोकसभा का टिकट देकर उन्हें सूबे की सियासत से दूर करने का प्रयास किया है।
सुधीर मुनगंटीवार को भी मिला दिल्ली का टिकट
पंकजा मुंडे के अलावा, फडणवीस के आलोचकों में सुधीर मुनगंटीवार भी प्रमुख हैं। वे 2014 से ही विनोद तावड़े के साथ सीएम पद के दावेदार माने जाते थे। हालांकि, अब बीजेपी ने उन्हें लोकसभा का टिकट देकर राज्य की सियासत से दूर करने का प्रयास किया है। मुनगंटीवार को चंद्रपुर से टिकट दिया गया है। उन्हें हंसराज अहीर की जगह प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में 2 बार मिली हार, फिर भी बनाया प्रत्याशी; कौन हैं बीजेपी के उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कैंडिडेट?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 hr agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 hr agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
12 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines