Maharashtra CM Oath Ceremony Guest list: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित ऐतिहासिक आजाद मैदान में आज शाम 5ः30 बजे बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। उनके साथ अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं शिवसेना के एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं। उनकी शपथ को लेकर अभी शिवसेना कुछ भी ऑफिसियली अनाउंस नहीं किया है।
शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष और जाॅइंट सेक्रेटरी शिव प्रकाश शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे डिप्टी CM की शपथ लेंगे या नहीं! सस्पेंस बरकरार, जानें वजह
राजनीतिक हस्तियों के अलावा कई उद्योगपति और फिल्म स्टार्स भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, साधु संत, लाडकी बहिन योजना की 1000 महिला लाभार्थी और किसान लाभार्थी इस शपथ ग्रहण समारोह के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।
बता दें कि आजाद मैदान वीवीआईपी गेस्ट की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस के 3500 जवान, 500 अधिकारी, 1 प्लाटून, बम स्क्वाॅड का दस्ता शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः मराठा रिजर्वेशन… खाली तिजोरी, CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस के सामने 5 चुनौतियां?
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines