'ये बर्दाश्त नहीं होगा…', कांग्रेस-AIMIM के साथ गठबंधन करने पर BJP नेताओं पर भड़के CM फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस और AIMIM के साथ बने स्थानीय गठबंधनों पर कड़ा रुख अपनाया है. नाराजगी जताते हुए उनके साथ गठबंधन तोड़ने का निर्देश दिया.

maharashtra news
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निकाय चुनावों के बाद बने कुछ स्थानीय गठबंधनों पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने बीजेपी की स्थानीय इकाइयों को साफ निर्देश दिया है कि वे कांग्रेस और एआईएमआईएम के साथ किए गए गठबंधनों को तुरंत खत्म करें. यह निर्देश अंबरनाथ और अकोट नगर परिषदों से जुड़ा है. मुख्यमंत्री ने इन गठबंधनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी राजनीतिक समझौते पार्टी की विचारधारा और सार्वजनिक संदेश के खिलाफ हैं. बीजेपी नेतृत्व नहीं चाहता कि स्थानीय स्तर पर ऐसे फैसले हों जो राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में गलत संकेत दें.

अंबरनाथ नगर परिषद का सियासी गणित

अंबरनाथ नगर परिषद में शिवसेना को 60 सदस्यीय सदन में 27 सीटें मिली थीं, जो बहुमत से सिर्फ चार कम थीं. बीजेपी को 14, कांग्रेस को 12, अजित पवार की एनसीपी को 4 और दो सीटें निर्दलीयों को मिलीं. शिवसेना को सत्ता से दूर रखने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर परिषद पर कब्जा किया. यह गठबंधन इसलिए चर्चा में आया क्योंकि बीजेपी आम तौर पर कांग्रेस के खिलाफ राजनीति करती रही है. इसी वजह से पार्टी के भीतर और बाहर इस फैसले पर सवाल उठे.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बहुमत के लिए BJP का अनोखा दांव, अंबरनाथ में कांग्रेस तो अकोला में ओवैसी का लिया समर्थन

विज्ञापन

अकोट में एआईएमआईएम के साथ गठबंधन

अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में भी बीजेपी ने एआईएमआईएम और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर सत्ता बनाई. यह गठबंधन भी असामान्य माना गया क्योंकि बीजेपी अक्सर एआईएमआईएम की राजनीति का विरोध करती रही है. इन दोनों नगर परिषदों के फैसलों के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी की छवि और विचारधारा से समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्थानीय नेताओं को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे फैसले लेने से पहले संगठन को भरोसे में लिया जाए.

विपक्ष का हमला और सियासी तंज

इन गठबंधनों को लेकर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया जाता है और दूसरी तरफ कांग्रेस के साथ सत्ता के लिए हाथ मिलाया जाता है. उन्होंने अजित पवार को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि वे सावरकर की विचारधारा में विश्वास नहीं रखते. वहीं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति आसान नहीं है और यहां नैतिकता पर भाषण देने से पहले सबको चुप रहना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ