कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? रिपोर्ट में सामने आया नाम

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब मुख्यमंत्री पद पर चर्चा चल रही है। किसके सिर पर सीएम का ताज सजेगा? इसे लेकर महायुति के घटक दल बीजेपी, एनसीपी (अजित गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच विचार-विमर्श जारी है।

Devendra Fadnavis Eknath Shinde ajit Pawar

कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला सीएम? (File Photo)

विज्ञापन

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जनता ने सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को प्रचंड बहुमत दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस खत्म होता नजर आ रहा है। महायुति के तीनों घटक दलों में सीएम फेस पर मंथन जारी है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में सीएम का नाम सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, महायुति से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है। इस बार एकनाथ शिंदे का सीएम बनने का सपना टूट सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य की कमान मिल सकती है। वे राज्य के अगले सीएम हो सकते हैं। इसे लेकर आधिकारिक घोषणा शाम तक हो सकती है।

विज्ञापन

नई सरकार के गठन के फॉर्मूले पर चर्चा तेज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सीएम फेस को लेकर कहा कि महायुति के घटक दलों के बीच नई सरकार बनाने के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा चल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि सरकार की लाडली बहिन योजना ने महायुति की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि महायुति गठबंधन एकजुट होकर राज्य के लोगों के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपने भतीजे युगेंद्र पर क्या बोले अजित पवार?

अजित पवार ने कहा कि युगेंद्र एक बिजनेसमैन हैं, उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। भतीजे को उनके खिलाफ चुनाव में उतारने का कोई कारण नहीं था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में गलती की, लेकिन अगर उन्हें कोई संदेश देना है तो क्या परिवार के किसी व्यक्ति को उनके खिलाफ खड़ा करेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ