राजनीतिक विवाद के कारण हटाए गए अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को दोबारा साझा करने के मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश के एक दिन बाद भी बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब तक ऐसा नहीं किया है. इस वीडियो में नागरिकों से दिवाली पर पटाखों से बचने की अपील की गई थी. उच्च न्यायालय ने बीएमसी के पर्यावरण-अनुकूल और पटाखा-मुक्त दिवाली अभियान के लिए दीया मिर्जा के वीडियो पर हुए विवाद पर मंगलवार को अपनी ‘गहरी पीड़ा और नाराजगी’ व्यक्त की थी और कुछ भाजपा नेताओं तथा मुंबई की महापौर रितु तावड़े द्वारा उठाई गई आपत्तियों के बाद सोमवार को हटाए गए इस वीडियो को दोबारा साझा करने का निर्देश दिया था.
बीएमसी अधिकारी मीडियाकर्मियों को मंगलवार शाम से ही बता रहे हैं कि वे वीडियो को दोबारा साझा करने पर निर्णय लेने से पहले अदालत के आदेश की प्रति मिलने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, भाजपा-शिवसेना गठबंधन द्वारा शासित इस महानगरपालिका ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएमसी को बुधवार देर शाम अदालत का आदेश प्राप्त हुआ है और उनका कानून विभाग इसका अध्ययन करेगा. उनके परामर्श के आधार पर ही निगमायुक्त अश्विनी भिड़े वीडियो को फिर से साझा करने पर अंतिम फैसला लेंगी.
मुंबई भाजपा प्रमुख अमित साटम द्वारा उठाई गई आपत्तियों के बाद बीएमसी ने रविवार रात अपने सोशल मीडिया मंचों से इस वीडियो को हटा दिया था. अगले दिन, भाजपा पार्षद एवं महापौर रितु तावड़े ने बीएमसी के इस कदम का बचाव किया और दीया मिर्जा को ‘हिंदू-विरोधी’ करार दीया.
यह वीडियो पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद शुरू किए गए बीएमसी के पर्यावरण-अनुकूल दिवाली अभियान का हिस्सा था. मंगलवार को इस विवाद पर स्वतः संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने अभिनेत्री का वीडियो हटाए जाने पर ‘गहरी पीड़ा और नाराजगी’ व्यक्त की और बीएमसी को इसे दोबारा साझा करने का निर्देश दिया.
संबंधित खबरें
'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
29 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines