Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से मुंबई पहुंचने में लगने वाले समय को कम करने के लिए नया एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम कई पैकेज में किया जा रहा है, जिनको धीरे-धीरे यात्रियों के लिए खोला जा रहा है। हाल ही में गुजरात में कलोल और प्रतापनगर के बीच 22 किलोमीटर के इस पैकेज के काम का अपडेट सामने आया है। यह पैकेज 30 का हिस्सा है, जिसका लगभग काम पूरा कर लिया गया है। लोग इस पर कब तक सफर कर सकेंगे, इस पर भी ताजा अपडेट सामने आया है।
पैकेट 30 के काम का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-मुंबई के गुजरात सेक्शन के राम में तेजी देखने को मिल रही है। कई पैकेज में काम अभी भी धीरे है, जबकि कुछ का पूरा हो चुका है। हाल ही में जो निर्माण का अपडेट सामने आया है, वह गुजरात में कलोल और प्रतापनगर के बीच 22 किलोमीटर का हिस्सा है। इसका काम तेजी से किया जा रहा है। इसके ज्यादातर हिस्सों में आखिरी फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह पैकेज अगले दो महीनों में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Namo Bharat Rapid Train: गयाजी से अयोध्या के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें किराया सहित सभी डिटेल
किन पैकेज का काम पूरा
वड़ोदरा से एमपी बॉर्डर तक इन पैकेज नंबर 31 का काम पूरा हो चुका है। पैकेज नंबर 29 एक डेढ़ साल पहले से ही बनकर पूरा हो गया था। वहीं, पैकेज नंबर 28 का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, पैकेज नंबर 27 पर भी 30 की तरह ही फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। पैकेज नंबर 26 पर अभी बाकियों के मुकाबले ज्यादा काम है, जिससे इसे बनने में करीब एक साल का समय लग सकता है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में
1380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कई राज्यों को कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके तहत गुरुग्राम से दौसा तक एक सेक्शन का निर्माण किया गया है। वडोदरा और मुंबई के बीच भी काम किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur Link Expressway से किन 4 जिलों को मिला फायदा; यात्रा, निवेश और जॉब्स के मिलेंगे अवसर
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines