Delhi-Mumbai Expressway का क्या है लेटेस्ट अपडेट? गुजरात में कहां तक पहुंचा काम

Delhi-Mumbai Expressway: देश में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए दर्जनों एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में तेजी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।

Delhi-Mumbai Expressway

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से मुंबई पहुंचने में लगने वाले समय को कम करने के लिए नया एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम कई पैकेज में किया जा रहा है, जिनको धीरे-धीरे यात्रियों के लिए खोला जा रहा है। हाल ही में गुजरात में कलोल और प्रतापनगर के बीच 22 किलोमीटर के इस पैकेज के काम का अपडेट सामने आया है। यह पैकेज 30 का हिस्सा है, जिसका लगभग काम पूरा कर लिया गया है। लोग इस पर कब तक सफर कर सकेंगे, इस पर भी ताजा अपडेट सामने आया है।

पैकेट 30 के काम का लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली-मुंबई के गुजरात सेक्शन के राम में तेजी देखने को मिल रही है। कई पैकेज में काम अभी भी धीरे है, जबकि कुछ का पूरा हो चुका है। हाल ही में जो निर्माण का अपडेट सामने आया है, वह गुजरात में कलोल और प्रतापनगर के बीच 22 किलोमीटर का हिस्सा है। इसका काम तेजी से किया जा रहा है। इसके ज्यादातर हिस्सों में आखिरी फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह पैकेज अगले दो महीनों में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

किन पैकेज का काम पूरा

वड़ोदरा से एमपी बॉर्डर तक इन पैकेज नंबर 31 का काम पूरा हो चुका है। पैकेज नंबर 29 एक डेढ़ साल पहले से ही बनकर पूरा हो गया था। वहीं, पैकेज नंबर 28 का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, पैकेज नंबर 27 पर भी 30 की तरह ही फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। पैकेज नंबर 26 पर अभी बाकियों के मुकाबले ज्यादा काम है, जिससे इसे बनने में करीब एक साल का समय लग सकता है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में

1380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कई राज्यों को कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके तहत गुरुग्राम से दौसा तक एक सेक्शन का निर्माण किया गया है। वडोदरा और मुंबई के बीच भी काम किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ