Delhi Based Fashiom Designer Physically Abused: दिल्ली की फैशन डिजाइनर महिला से मुंबई में रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के दोस्त ने मुंबई घूमाने के बहाने बुलाया और अपने फ्लैट पर ठहरने को कहा। इसी दौरान पीड़िता के कारोबारी दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
28 साल की पीड़िता ने खार पुलिस स्टेशन में अपने कारोबारी दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, आरोपी कारोबारी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त ने उसे मुंबई घूमाने के बहाने से बुलाया था। वो पहली बार मुंबई गई थी।
आरोपी कारोबारी दोस्त के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज
पीड़िता ने बताया कि जब वो मुंबई गई तो आरोपी ने उसे अपने फ्लैट पर ही ठहरने को कहा। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को IPC की धारा 376 (रेप), 354 (A) (यौन उत्पीड़न), 354 (B) (निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला/बल प्रयोग) और 323 के तहत केस दर्ज किया है।
मुंबई घूमना चाहती थी पीड़िता, इसलिए आई
फिलहाल, पीड़िता और आरोपी की जान पहचान कैसे हुई, उनकी दोस्ती कितनी पुरानी थी? इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चूंकि वो फैशन डिजाइनर है, इसलिए मुंबई घूमना चाहती थी। इसी इरादे से दोस्त के बुलाने के बाद मुंबई आ गई।
पीड़िता ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि यहां आने के बाद उसके साथ कुछ गलत होगा। उसने बताया कि उसके दोस्त ने रेप के बाद उसके साथ मारपीट भी की और वहां से चला गया। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची और अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
19 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines