Mumbai Police Busted The Gang: मुंबई की साकीनाका पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग विदेश भेजने के नाम पर डॉलर में डील करते थे। जोन 10 के डीसीपी दत्ता नलावड़े ने गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साकीनाका पुलिस को शिकायत मिली थी, कुछ लोगों ने विदेश भेजने के नामपर उनसे लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। हमने मामला दर्ज किया जांच की और आरोपी तक पहुंचे।
40 हजार डॉलर का इन्वॉल्वमेंट
इनसे पूछताछ में पता चला कि यह एक गिरोह है, जो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उन्हें लालच देकर लूट लेते थे। इस तरह से गिरोह के लोगों ने कई वारदात को अंजाम दिया है। अबतक हमारे पास तीन अलग अलग मामले सामने आए हैं। तीनों केसों में लगभग 40 हजार डॉलर का इन्वॉल्वमेंट है। गिरफ्तार आरोपी में से 3 लोग ट्रेवल एजेंट हैं, जो छोटा मोटा ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। बाकी के 5 आरोपी ट्रेवल एजेंट और एजेंसी के लिए काम करने वाले ड्राइवर और सपोर्टिंग स्टाफ हैं।
यह भी पढ़े: पत्नी और दो बच्चों का कत्ल कर खुद भी जान दी, सुसाइड़ नोट में बयां की मर्डर और आत्महत्या की सच्चाई
उत्तर भारत के लोग होते थे निशाने पर
यह गिरोह ऐसे लोगों को लालच देता था जो विदेश जाकर काम करने का सपना देखते थे।। ज्यादातर इनके निशाने पर उत्तर भारत के लोग रहते थे। पुलिस ने इनके पास से इस्तेमाल किये गए गाड़ी, फर्जी नंबर प्लेट के अलावा 5000 डॉलर जप्त किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ डकैती सहित IPC की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines