3 करोड़ का गेस्ट हाउस...4 करोड़ का रेस्टाॅरेंट... जानें दाऊद इब्राहिम का अब तक क्या-क्या हुआ नीलाम?

Dawood Ibrahim house Will Auctioned: सरकार जल्द ही दाऊद इब्राहिम पैतृक घर नीलाम करने जा रही है। अब तक इस आतंकी की 11 से अधिक संपत्तियां सरकार नीलाम कर चुकी हैं।

Dawood Ibrahim house Will Auctioned

Dawood Ibrahim house Will Auctioned

Dawood Ibrahim house Will Auctioned: आतंकी दाऊद इब्राहिम के बचपन का घर शुक्रवार यानी 5 जनवरी को नीलाम हो जाएगा। घर के साथ ही उनके परिवार के मालिकाना हक वाली 3 कृषि योग्य भूमि भी नीलाम की जाएंगी। यह सभी संपत्तियां रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में स्थित हैं। यह सभी संपत्तियां तस्करों और विदेशी मुद्रा हेरफेरी एक्ट (साफेमा) के तहत जब्त की जाएगी। आइये जानतें हैं दाऊद की कितनी संपत्तियां अब तक नीलाम हो चुकी हैं।

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 9 साल में अब तक दाऊद की 11 संपत्तियां नीलाम हो चुकी हैं। इसमें 4.53 करोड़ का रेस्टाॅरेंट, 3.53 करोड़ के 6 फ्लैट और 3.52 करोड़ का एक गेस्ट हाउस शामिल है। आखिरी बार उसकी संपत्ति की नीलामी 2020 में हुई थीं। जिसमें उसकी 7 में 6 प्राॅपर्टी बिकी थीं। यह सभी 6 प्राॅपर्टी 2 वकील भूपेंद्र भारद्वाज और अजय श्रीवास्तव ने खरीदी थीं।

विज्ञापन

पैतृक गांव में थीं 13 संपत्तियां

जानकारी के अनुसार दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी के खेड़ जिले में 13 संपत्तियां थीं। उसमें से 7 की नीलामी 2020 में हुई थीं। इन सभी संपत्तियों की कीमत 80 लाख रुपए बताई गई है। बता दें कि 1993 में मुबंई में सीरियल ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम 1983 में अपने मुंबके से मुंबई आया था। 1993 में बम विस्फोट के बाद वह मुंबई छोड़कर पहले दुबई और फिर पाकिस्तान भाग गया। इस विस्फोट में 257 लोगों की मौत हो गई। जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ