पुणे के लोहेगांव इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने किराए के आलीशान बंगले को ही अवैध गांजा उत्पादन का अड्डा बना रखा था। शांत दिखने वाले इस रिहायशी इलाके में चल रहे इस ‘ग्रीन नेटवर्क’ का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को बंगले के परिसर से गांजे के कुल 41 पौधे बरामद हुए- कुछ छोटे, तो कुछ पूरी तरह तैयार। इनका कुल वजन करीब 4.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी न सिर्फ गांजे की खेती कर रहा था, बल्कि इसकी सप्लाई चेन भी संचालित कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष भरतकुमार पांचाल (30) के रूप में हुई है, जिसने लोहेगांव के पथारे वस्ती इलाके में यह बंगला किराए पर लिया था। बाहर से साधारण दिखने वाले इस घर के भीतर अवैध खेती का पूरा सेटअप तैयार किया गया था।
दरअसल, लोहेगांव पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल आकाश मोरे और अमोल एडलिंग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक बंगले में नशीले पदार्थों की खेती हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंगले पर दबिश दी, और जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।
छापेमारी में पुलिस ने 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आशंका है कि इनका इस्तेमाल ग्राहकों से संपर्क, ऑर्डर लेने और सप्लाई मैनेज करने के लिए किया जाता था। इतना ही नहीं, आरोपी के एक वाहन से भी गांजा बरामद किया गया, जिससे उसके नेटवर्क के विस्तार का संकेत मिलता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इलाके में इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि उनके आसपास इतनी बड़ी गैरकानूनी गतिविधि चल रही थी।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 hr agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
6 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
8 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines