Cyber Fraud Case: मुंबई में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी, कम पैसे के इन्वेस्टमेंट में अच्छा रिटर्न देकर लगाया चूना
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Cyber Fraud Case: मुंबई में एक अधेड़ व्यक्ति से 1.27 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। उसने हाल ही में अपना फ्लैट बेचा था। जिसके बाद उसे 1.27 करोड़ रुपए हाथ में आए थे। वह इस रकम को नए फ्लैट में इन्वेस्ट करना चाहता था। लेकिन एक महिला ने उसे पार्ट टाइम जॉब में कम इन्वेस्टमेंट में अच्छा रिटर्न का भरोसा देकर चूना लगा दिया। ठगी की ये घटना इसी साल फरवरी से मई के बीच की है, जो अब सामने आई है।
मध्य मुंबई के 53 वर्षीय शख्स ने बताया कि ठगी का सिलसिला टेलीग्राम मैसेज शुरू हुआ। एक महिला उसे फिल्मों और होटलों के लिंक शेयर करती थी। जिसमें उसे रेटिंग देनी होती थी। वह रेटिंग देने के बाद स्क्रीनशॉट लेकर महिला को भेजता था। शुरूआत में उसने 7 हजार रुपए कमाए।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने पीड़ित को एक वेब लिंक भेजा, जिसमें उससे अपने बैंक खाते की जानकारी साझा करने को कहा। उसने अपना ई-वॉलेट देखने के लिए उसे एक लॉगिन और पासवर्ड दिया। इसके बाद उसे एक खाते में 10 हजार रुपए जमा करने को कहा। फिर उसने उसे एक वेबसाइट का लिंक भेजा। उसने वेबसाइट के कंटेंट को रेटिंग दी, स्क्रीनशॉट लिया और आरोपी को भेज दिया। जल्द ही उनके खाते में 17,372 रुपये आ गए।
इसके बाद, महिला ने उसे एक फिल्म को रेटिंग देने के लिए एक लिंक भेजा और 32,000 रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने अपना ई-वॉलेट देखा तो उसे 55 हजार रुपए मिले। इसी तरह लालच में पड़कर पीड़ित ने अपने सारे रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब सारे भुगतान करने के बाद भी उस व्यक्ति को पैसे नहीं मिले तो उसने महिला का विरोध किया। जिसने बदले में उससे और पैसे की मांग की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस का कहना है कि बंगाल और यूपी के 8 खातों में रुपए ट्रांसफर कराए गए हैं। कुल 1.27 करोड़ रुपए ठगे गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: