महाराष्ट्र के धुले में पुलिस की कार्रवाई ने सिर्फ अवैध कॉस्मेटिक्स का मामला ही नहीं खोला, बल्कि उस बड़ी तस्वीर की भी झलक दी है, जहां सरहद पार से आने वाला सामान अब सख्त निगरानी में है. लोकल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (LCB) ने पाकिस्तान में बने कॉस्मेटिक्स बेचने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कर हजारों रुपये का माल जब्त किया है.
धुले में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली. जब्त किए गए कॉस्मेटिक्स के पास कोई वैध बिल या आधिकारिक दस्तावेज नहीं थे. यानी यह सामान न सिर्फ संदिग्ध था, बल्कि अवैध तरीके से बाजार में खपाया जा रहा था. जांच एजेंसियों को शक है कि यह सामान गैरकानूनी सप्लाई चैन के जरिए भारत में पहुंचाया गया.
---विज्ञापन---
LCB टीम ने एक साथ दो जगहों पर छापेमारी की. जय शंकर मार्केट स्थित श्री साईं ट्रेडर्स से 30,063 रुपये के कॉस्मेटिक्स जब्त किए गए, जबकि नेशनल हाई स्कूल के पीछे पब्लिक मार्केट में स्थित दुकान से 31,411 रुपये का माल बरामद हुआ. कुल मिलाकर 61,474 रुपये कीमत के कॉस्मेटिक्स जब्त किए गए, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी.
---विज्ञापन---
इस मामले में कैलाश देवानंद नानकानी और फजलू रहमान मोहम्मद सलीम अंसारी के खिलाफ फॉरेन ट्रेड एक्ट 1992, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है कि यह सामान कहां से आया, किस रास्ते से पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
सरहद का तनाव और सख्ती का असर
दरअसल, यह मामला सिर्फ एक छापेमारी तक सीमित नहीं है. भारत सरकार पहले ही पाकिस्तान से आने वाले सभी सामान पर पूरी तरह रोक लगा चुकी है.