'आम जनता का क्या होगा'...सलमान खान के घर फायरिंग पर कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

Mumbai Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में कांग्रेस ने निशाना साधा है। मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी की प्रेसिडेंट प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने इसे सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने हाई सिक्योरिटी एरिया में फायरिंग पर चिंता जाहिर की है। जिसके बाद एक्स पर पोस्ट डाल प्रतिक्रिया दी है।

Prof. Varsha Eknath Gaikwad

प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड़।

Salman Khans House Firing Case: मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी की प्रेसिडेंट प्रोफेसर वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, धक्कादायक और चिंता का विषय बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटना होना राज्य के गृह मंत्रालय की नाकामी का सबूत है। अगर इतनी हाई सिक्योरिटी वाले व्यक्ति के यहां ऐसी घटना हो सकती है, तो आम जनता का क्या?

विज्ञापन

मुंबई में कुछ ही दिन पहले एक नगर सेवक की गोली दागकर हत्या की गई। पास के ठाणे में भाजपा के विधायक ने राजनीतिक दुश्मनी के चलते गोली चलाई। उसके पहले दादर में एक विधायक ने सरेआम गोली चलाई। मंत्रालय में मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को गुंडे न सिर्फ खुलेआम मिलते हैं, बल्कि मिलने के बाद वहीं पर रील भी बनाते हैं। कानून व्यवस्था का मज़ाक बन कर रह गया है।

विज्ञापन

पुलिस और एजेंसियों को लेकर कही ये बात

वर्षा ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं इसलिए भी बढ़ रही हैं कि हमारी पुलिस और एजेंसियों को गुंडों के बजाय विपक्ष के नेताओं के पीछे लगा दिया गया है। माना कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, जो गृह मंत्री भी हैं। फिलहाल सीट शेयरिंग की खींचतान में लगे हुए हैं, पर इसका मतलब ये तो नहीं कि जनता की सुरक्षा को ताक पर लगा दें?

सलमान खान के घर के सामने पर्यटकों का प्रिय बांद्रा का समुद्र तट है। रोज़ वहां कईं लोग जमा होते हैं। इस तरह की घटनाएं आम जनता में काफी डर पैदा करेंगी। इस घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। मैं जानना चाहूंगी कि सलमान खान और आस पास रहने और घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी। क्या राज्य के गृह मंत्री बढ़ती हुई गुंडाशाही की जिम्मेदारी लेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ