Congress Expelled 16 rebels in Maharashtra: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने 16 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निलंबित नेताओं में सोनल कोवे, प्रेमसागर गणवीर, अभिलाषा गावतुरे, विलास पाटिल, हंसकुमार पांडे, मोहनराव दांडेकर, मंगल भुजबल, विजय खडसे, शब्बीर खान, मनोज सिंधे, अविनाड लाड, याज्ञवल्क्य जिचकर, आनंदराव गेदाम शामिल हैं।
यह कार्रवाई महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला के आदेश पर की गई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा कि एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के सभी बागियों को 6 साल के लिए निलंबित किया जाएगा।
क्यों लिया एक्शन?
सभी बागी नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रभाव रखते हैं। ऐसे में पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते यह एक्शन लिया है। बागी नेता अगर अपने विधानसभा क्षेत्र में पीछे नहीं हटते हैं तो यह कांग्रेस और सहयोगी दलों के लिए बड़ा झटका होगा। पार्टी का कोई भी बागी नेता अक्सर चुनाव नहीं जीतता है लेकिन वोट जरूर हासिल करता है। इससे वो जिस पार्टी में होता है उसकी हार हो जाती है। ऐसे में पार्टियां जनता को यह बताने के लिए जो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है, उसका हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने उसको निष्कासित कर दिया है। ताकि जनता उसे वोट न दे।
बीजेपी ने निष्कासित किए थे 40 नेता
इनमें बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने कस्बा पेठ विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन दिया है। इससे पहले बीजेपी ने 5 नवंबर को पार्टी लाइन के खिलाफ जाने के कारण 37 विधानसभा क्षेत्रों के 40 नेताओं को निष्कासित किया था।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP के संकल्प पत्र से कितनी अलग कांग्रेस की 5 गारंटियां, पढ़ें MVA के घोषणा पत्र की बड़ी बातें
एमवीए ने जारी किया संयुक्त घोषणा पत्र
बता दें कि रविवार को एमवीए ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें उन्होंने प्रदेश के लोगों को 5 गारंटियां दीं। घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीना 3 हजार रुपये और फ्रीस बस यात्रा, बेरोजगारों को भत्ता, किसानों की कर्जमाफी समेत कई वादे किए गए हैं। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः 25 लाख नौकरियां, महिलाओं को 2100 रुपये… महाराष्ट्र के लिए BJP के पिटारे में क्या-क्या? देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines