Uddhav Thackrey Akhilesh Yadav Conflict: महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन की हार के बाद से सियासी सरगर्मियां काफी तेज है। हार के बाद विपक्ष के एमवीए गठबंधन में सिर फुटव्वल मची है। खासकर सपा और शिवसेना यूबीटी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। सपा ने शनिवार को खुद को एमवीए गठबंधन से अलग कर दिया। सपा विधायक अबू आजमी उद्धव ठाकरे के नेता मिलिंद नार्वेकर की बाबरी विध्वंस पोस्ट से इतने नाखुश हुए कि उन्होंने गठबंधन से खुद को अलग कर दिया। इस बीच अबू आजमी के आरोपों पर शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है।
आदित्य ठाकरे ने सपा को भाजपा की बी टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी पार्टी प्रदेश में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में कहा अखिलेश यादव अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन यहां के कुछ नेता उनकी मदद करते हैं। उन्होंने किसकी मदद की ये भी जगजाहिर है, लेकिन हमारा बाबरी पर जो दावा है वो पहले से रहा है। हमने कभी नहीं कहा कि हम हिंदुत्ववादी नहीं है।
आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा बाबरी मस्जिद के बारे में ट्वीट हम पहले भी करते रहे हैं। हमने कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ा। हम हिंदुत्व के साथ हैं। हमारा हिंदुत्व घर में चूल्हा जलाने वाला और हर हाथ को काम देने वाला है। हमारा हिंदुत्व सभी को साथ लेकर चलने वाला है। बीजेपी ने कहा था सबका साथ-सबका विकास लेकिन असल में सबका साथ सबका विकास का काम हम करते हैं।
ये भी पढ़ेंः 101 किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शंभू बॉर्डर पर नेट बंद
बाबरी पर अपना रुख स्पष्ट करे उद्धव
वहीं इस पूरे मामले पर सपा विधायक रईस शेख ने कहा बाबरी मस्जिद पर उद्धव सेना के रुख से हम परेशान हैं। उद्धव ठाकरे धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा पर एमवीए का हिस्सा बने। अगर उद्धव ठाकरे बाबरी पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करते हैं तो हमें इस बारे में सोचना होगा। हमने अखिलेश यादव को सूचित कर दिया जल्द ही फैसला करेंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या महाराष्ट्र में टूट जाएगा MVA? इस सहयोगी दल ने महागठबंधन से अलग होने का किया ऐलान
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines