आर्यन खान की वकील सना रईस खान पर नई मुसीबत, Bigg Boss-17 में जाने पर फंसा पेंच

बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशुतोष दुबे ने वकील सना रईस खान के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। सना रईस खान के बिग-बॉस 17 में जाने को बीसीआई के नियमों के खिलाफ बताया है।

Complaint, Aryan Khan, lawyer, Sana Raees Khan, Bigg Boss 17

आर्यन खान की वकील सना रईस खान के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

Bigg Boss 17: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग-बॉस 17 की शुरूआत हो चुकी है। इस बार घर में 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, जिसमें कुछ टीवी जगत के मशहूर सेलिब्रिटीज हैं, कुछ सोशल मीडिया स्टार्स हैं। इस बीच शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वकील रहीं सना रईस खान का नाम चर्चा में है। सना रईस खान पेशे से एक क्रिमिनल वकील हैं। वो तब चर्चा में आई थीं, जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में गिरफ्तार हुए थे। आर्यन खान के ड्रग्स केस में काम करने वाली वकीलों की टीम में से एक थीं सना रईस खान।

विज्ञापन

अब, आशुतोष दुबे, जो बॉम्बे हाई कोर्ट के एक प्रमुख वकील हैं, ने शो में उनकी बिग बॉस की भागीदारी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे बार काउंसिल द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि यह पेशेवर कदाचार का एक महत्वपूर्ण मामला है और तत्काल जांच की आवश्यकता है।

विज्ञापन

एक्स पर दुबे ने एक पत्र की प्रति साझा की और लिखा, ‘मैंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को औपचारिक रूप से सूचित किया है कि वकील सना रईस खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17′ में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है जो बार काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स के नियम 47 से 52 के अनुसार, अधिवक्ताओं को आय उत्पन्न करने के लिए किसी अन्य रोजगार में संलग्न होने से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 49(1)(सी) अभ्यास करने वाले अधिवक्ताओं को अन्य क्षेत्रों में पूर्णकालिक रोजगार करने से प्रतिबंधित करती है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ