हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में UCC नियम तैयार करने के लिए रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनेगी समिति, CM फडणवीस ने की घोषणा

महाराष्ट्र में भी अब UCC लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राज्य में UCC (समान नागरिक संहिता) के नियम बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस श्रीमती रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की घोषणा की है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राज्य में UCC (समान नागरिक संहिता) के नियम बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस श्रीमती रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की घोषणा की. इस समिति में सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट के तीन पूर्व जज, एक संवैधानिक विशेषज्ञ, एक पूर्व नौकरशाह और सामाजिक क्षेत्र से दो सदस्य शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में यह घोषणा की. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस श्रीमती रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली इस समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे: हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर. सी. चव्हाण, हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस. जी. मेहरे, पूर्व मुख्य सचिव डी. के. जैन, पूर्व एडवोकेट जनरल (AG) वीरेंद्र सराफ, सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री रमेश पतंगे और शिक्षाविद डॉ. सुवर्णा रावल.

विधानसभा में घोषणा करते हुए फडणवीस ने बताया कि इस पैनल में हाई कोर्ट के पूर्व जज आर.सी. चव्हाण और एस.जी. मेहरे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव डी.के. जैन, पूर्व एडवोकेट जनरल वीरेंद्र सराफ, संविधान विशेषज्ञ रमेश पतंगे और शिक्षाविद सुवर्णा रावल शामिल हैं.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि समिति छह महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी. उन्होंने कहा, ‘हम नागपुर में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कानून पेश करने की कोशिश करेंगे.’

संविधान में राज्य के नीति-निर्देशकों का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘इसी के तहत, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का खाका तैयार करने के लिए जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.’

विज्ञापन

महाराष्ट्र से पहले, असम और गुजरात ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) के लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया था, जबकि उत्तराखंड इसे लागू करने वाला पहला राज्य बना.

यह भी पढ़ें- डॉक्टर से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

विज्ञापन

मनीषा कयांडे ने किया सीएम के फैसले का स्वागत

वहीं, सरकार के कदम का स्वागत करते हुए मनीषा कयांडे ने कहा कि समान नागरिक संहिता का समर्थन करना लंबे समय से शिवसेना का वैचारिक रुख रहा है. उन्होंने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे तीन अहम मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ थे — राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना और समान नागरिक संहिता लागू करना.

उन्होंने कहा कि शिवसेना ने धर्म से परे सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून के विचार का लगातार समर्थन किया है और मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा और इस सुधार को अपनाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक बनेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola