कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है. नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद वो एक बार फिर स्टूडेंट्स के साथ मिलकर आंदोलन करने वाले हैं. इस बार वो महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार को निशाना बनाने वाले हैं. कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ वक्त से लगातार अलग-अलग मुद्दों पर फडणवीस सरकार को घेर रही है. लगातार मांग उठाने के बाद CJP ने आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है.
ये भी पढ़ें: मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- सरकार बातचीत करे, जबरन हस्तक्षेप से बचे
जारी की प्रेस रिलीज
कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें बताया गया है कि पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और बाकी नेता महाराष्ट्र लेक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में जुड़ेंगे. इससे पहले MPSC के कुछ कैंडिडेट्स ने छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में मौजूद दीपके के घर पर उनसे मुलाकात की थी. कॉकरोच जनता पार्टी MPSC के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाली है. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अगर उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया तो वो आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे.
क्या बोली CJP?
कॉकरोच जनता पार्टी ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 सितंबर तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो MPSC कैंडिडेट्स को अपने साथ जोड़ने के लिए वो पूरे महाराष्ट्र में दौरा करेंगे. अभिजीत दीपके ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा, ”मैं और कॉकरोच जनता पार्टी दोनों MPSC कैंडिडेट्स की लड़ाई में उनके साथ हैं. जब तक MPSC के अध्यक्ष और इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम कैंडिडेट्स के साथ ही खड़े रहेंगे.” दरअसल, MPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे 28 साल के प्रथमेश देशमुख ने पुणे में सुसाइड कर लिया था. उनके पास से जो सुसाइड नोट मिला, उसमें करीब 2.5 लाख रुपये के कर्ज के बारे में लिखा था. तभी से ये मामला गरमाया हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी लगातार फडणवीस सरकार को घेर रही है. उनका कहना है कि प्रथमेश ने बेरोजगारी और अपनी आर्थिक हालात से परेशान होकर खुदकुशी की, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है.
ये भी पढ़ें: हमारे अलावा कोई नहीं दे सकता प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने CJP मामले में तय की सीमा
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
20 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines