माता के दरबार से मराठा आरक्षण पर सीएम शिंदे की भावुक अपील- कहा संयम रखें आत्महत्या जैसे कदम न उठाए

CM Eknath Shinde Durga Puja: मराठा समुदाय के युवाओं से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भावुक अपील की है।

cm shinde

cm shinde

CM Eknath Shinde Durga Puja: मराठाओं को आरक्षण दिलाने के लिए मनोज जरांगे पाटिल ने पूरा जोर लगा दिया है। पाटिल राज्य के अलग अलग जिलों में जाकर मराठा समाज के लोगों से संवाद साध रहे हैं। वहीं दूसर ओर मराठा समाज से जुड़े लोग आरक्षण की मांग को लेकर अपनी जान भी दे रहे हैं। मराठा समुदाय के युवाओं से सीएम एकनाथ शिंदे ने भावुक अपील की है। थाने शहर के दुर्गेश्वरी दरबार से अपील कि है की आप सभी संयम बरते धैर्य रखें आत्महत्या ना करें, सरकार मराठा आरक्षण देने को लेकर वचनबद्ध है।

विज्ञापन

सीएम शिंदे ने मराठा समाज से कहा की आप लोग अपने परिवार वालों के लिए काफी कीमती हैं। सरकार आरक्षण की मांग पर सकारात्मक है। मैंने ही आरक्षण पर आपको जुबान दी है। कानून के दायरे समाज को टिकाऊ आरक्षण देने काम करेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे ठाणे के टेम्भी नाका में आयोजित नवरात्र उत्सव में माता दुर्गेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि समाज से दो युवकों ने आत्महत्या की है जो दर्दनाक है। सीएम ने कहा राज्य सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर किया है, जिसे कोर्ट ने मान्य किया, जो आरक्षण को लेकर सकारात्मक कदम है। सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण पर सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। मराठा पिछड़े है, यह सुप्रीम कोर्ट में साबित नही किया जा सका। पिछली सरकार ने क्या किया मैं उसपर कुछ नही बोलना चाहता हूं। लेकिन मुख्यमंत्री होने के नाते पूरा महाराष्ट्र मेरा परिवार है। मुझे विश्वास है कि हमारे वकील मराठा आरक्षण को लेकर कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखेंगे। फिर भी आरक्षण मिलने तक समाज को ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे मिले इसको लेकर सरकार प्रयत्नशील है।।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ