---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

दिवाली पर 31 हजार का बोनस, मुंबई के 3 नगर निगम के लिए डिप्टी सीएम शिंदे ने किया बड़ा ऐलान

दिवाली से पहले ही मुंबई में नगर पालिका कर्मचारियों की दिवाली मन गई है। सरकार ने कर्मचारियों को 31-31 हजार रुपये के बोनस का ऐलान किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

दिवाली के पहले मुंबई के नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम एकनाथ शिंदे ने तीनों नगर निगम कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित नगर आयुक्तों को कर्मचारियों को यह बोनस तुरंत देने का निर्देश दिया है।

मुंबई नगर निगम कर्मचारियों को 31,000 रुपये और बेस्ट कर्मचारियों को 31,000 रुपये का बोनस मिलेगा। ठाणे नगर निगम कर्मचारियों को 24,500 रुपये का बोनस मिलेगा। नवी मुंबई नगर निगम कर्मचारियों को 34,500 रुपये का बोनस मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले मुंबई में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना के दोनों गुटों ने की दशहरा रैली

बता दें कि पिछली दिवाली पर मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों को 29 हजार रुपये बोनस मिला था। वहीं इस साल 31,000 रुपये दिया जाएगा। 3 हजार अतिरिक्त बोनस से बीएमसी की तिजोरी पर 285 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बोनस का लाभ पाने में मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, अनुदान प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारी, महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालयों तथा अनुदान प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षण सेवक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारी, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षण सेवक, अध्यापक विद्यालयों के अधिव्याख्याता गैर शिक्षक कर्मचारी, अध्यापक विद्यालयों के पूर्णकालिक शिक्षा सेवक शामिल रहेंगे।

---विज्ञापन---

इसके अलावा सामाजिक आरोग्य स्वयंसेविका को भाऊबीज उपहार के रूप में 14,000 और बालवाड़ी शिक्षिका सहायिका को भाऊबीज उपहार के रूप में 5,000 रुपये दिवाली बोनस के रूप मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: दिवाली से पहले इन महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होंगे 1500 रुपये, सरकार ने क‍िया ऐलान

---विज्ञापन---

इसके अलावा ठाणे मनपा कर्मचारियों को 24,500 रुपये का बोनस दिया जाएगा। पिछले साल की बात करें तो ठाणे मनपा के कर्मचारियों को दिवाली पर 24,000 रुपये बोनस मिला था। दिवाली बोनस का लाभ 6,059 कर्मचारी, शिक्षा विभाग के 774 कर्मचारी, परिवहन विभाग के 1,400 स्थायी कर्मचारी, महानगरपालिका के प्रत्यक्ष अनुबंधित कर्मचारी और अन्य 988 कर्मचारियों को होगा।

First published on: Oct 16, 2025 05:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola