---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╡реЗрдВрджреНрд░ рдлрдбрдгрд╡реАрд╕ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдХреИрд╕реЗ рд╣реИрдВ CM рдХреЗ рд░рд┐рд╢реНрддреЗ? PM рдореЛрджреА рдХрд╛ рддреАрд╕рд░рд╛ рдХрд╛рд░реНрдпрдХрд╛рд▓ рдХреНрдпреЛрдВ рдЬрд░реВрд░реА, рдПрдХрдирд╛рде рд╢рд┐рдВрджреЗ рдиреЗ рдЦреЛрд▓рд╛ рд░рд╛рдЬ

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis Relationship : рдорд╣рд╛рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░ рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдореЗрдВ рдПрдХрдирд╛рде рд╢рд┐рдВрджреЗ рдФрд░ рджреЗрд╡реЗрдВрджреНрд░ рдлрдбрдгрд╡реАрд╕ рдХреЗ рдмреАрдЪ рдХреИрд╕реА рдЕрдВрдбрд░рд╕реНрдЯреИрдВрдбрд┐рдВрдЧ рд╣реИ? рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдореБрдЦреНрдпрдордВрддреНрд░реА рдиреЗ News24 рд╕реЗ рдЦрд╛рд╕ рдмрд╛рддрдЪреАрдд рдореЗрдВ рдмрдбрд╝рд╛ рдЦреБрд▓рд╛рд╕рд╛ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдХрд╣рд╛ рдХрд┐ рд╣рдо рджреЛрдиреЛрдВ рдПрдХ-рджреВрд╕рд░реЗ рдХрд╛ рд╕рдореНрдорд╛рди рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Eknath Shinde Exclusive Interview : महाराष्ट्र में इस वक्त महायुति की सरकार है। इसके तहत भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट तीनों पार्टियां एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव भी लड़ रही हैं। सरकार में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस किस तरह से काम करते हैं और उनके बीच कैसे रिश्ते हैं? इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बड़ा राज खोला है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने News24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ मधुर संबंध होने का दावा किया। ‘कभी देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम होते थे, लेकिन आज वे डिप्टी सीएम हैं’ के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम एक-दूसरे को बराबर का सम्मान देते हैं।

देवेंद्र फडणवीस के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग है : एकनाथ शिंदे

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि हम दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। मैं कभी ऐसा नहीं समझता हूं कि वे (देवेंद्र फडणवीस) डिप्टी सीएम हैं। मैं उन्हें बराबर का सम्मान देता हूं और वो भी मुझे बराबर का सम्मान देते हैं। ऐसे में हम दोनों के बीच गलतफहमी का कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा विजन एक है- महाराष्ट्र को आगे बढ़ाना और जनता के जीवन में परिवर्तन लाना। देवेंद्र फडणवीस बड़ी पार्टी के नेता के सवाल पर शिंदे ने कहा कि हम लोग फ्री होकर काम करते हैं। मैं उन्हें बहुत पहले जानता हूं। हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है।

 

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के लिए PM मोदी का तीसरा कार्यकाल क्यों जरूरी

---विज्ञापन---

Eknath Shinde Exclusive Interview : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने News24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद के साथ खास बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। महाराष्ट्र के लिए PM मोदी का तीसरा कार्यकाल क्यों जरूरी है? इसे लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा खुलासा किया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में विकास करने का काम किया। हर सेक्टर में सकारात्मक काम हो रहा है। लोकसभा चुनाव में महायुति को जनता का आशीर्वाद मिलेगा, क्योंकि जनता काम करने वाली सरकार को पसंद करती है। हमारा मिशन 45 है, लेकिन हम 48 पर काम कर रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

राज्य में विकास के लिए केंद्र का सपोर्ट जरूरी : महाराष्ट्र सीएम

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर एक सेक्टर में विकास के लिए केंद्र का सपोर्ट जरूरी है। केंद्र से रोड, रेलवे, नगर विकास समेत हर सेक्टर में पैसे मिले। मराठवाड़ा सूखा पीड़ित इलाका है। अगर वहां वेस्ट होने वाले पानी को फिर से डायवर्ट करते हैं तो ये बड़ा प्रोजेक्ट है और इसके लिए केंद्र की मदद लगती है। हम जैसे ही पीएम मोदी को बुलाते हैं तो वो उद्घाटन के लिए चले आते हैं। पीएम के तीसरे कार्यकाल से महाराष्ट्र को और फायदा मिलेगा और राज्य का अधिक विकास होगा।

 

---विज्ञापन---

तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : एकनाथ शिंदे

---विज्ञापन---

एकनाथ शिंदे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के जरिए हमने महाराष्ट्र में काम किया। विकास के लिए केंद्र की मदद बहुत जरूरी है। जब केंद्र और राज्य में एक विचार की सरकार होती है तो अच्छा काम होता है। मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और उनका महाराष्ट्र से ज्यादा प्रेम है, जिससे विकास के लिए राज्य को ज्यादा पैसे मिलेंगे।

 

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2024 03:24 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola