मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाने की कार्रवाई से आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चाहे उनके खिलाफ और मामले दर्ज किए जाएं, लेकिन लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी. CJP ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था.
अनुमति नहीं मिलने के बावजूद हुआ प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी को विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. बॉलीवुड से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी इसमें शामिल हुए, जिनमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, विशाल भारद्वाज और विशाल ददलानी के नाम शामिल हैं. मुंबई पुलिस की ओर से सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी. पुलिस का तर्क था कि शोर, यातायात और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है.
हालांकि इसके बावजूद CJP ने प्रदर्शन किया. अनुमति के बिना प्रदर्शन करने पर अब सीजेपी नेताओं और समर्थकों के खिलाफ शिकायत और पुलिस कार्रवाई की बात सामने आ रही है.
शिवाजी पार्क की निवासी ने दर्ज कराई शिकायत
शिवाजी पार्क की निवासी और अधिवक्ता सिद्धि देओलेकर ने पुलिस में शिकायत देते हुए अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने और बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने का आरोप लगाया. शनिवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, शिवाजी पार्क पुलिस ने CJP समर्थकों के खिलाफ कथित रूप से गैरकानूनी जमावड़ा, नारेबाजी, यातायात बाधित करने और बिना अनुमति लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान करीब 400-500 लोग जुटे थे.
10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान
शिवाजी पार्क के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आंदोलन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर 10 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर से CJP समर्थक दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे. अभिजीत दिपके ने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन बताया है. CJP का कहना है कि उसका आंदोलन चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर है.
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
3 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines