देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बीती रात भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ। मानखुर्द के जनता नगर इलाके में 3 मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। चॉल का हिस्सा ढहने से बने मलबे की चपेट में 3 घर आए और बुरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसा रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ और सारी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला। मलबे के नीचे से 6 लोगों को निकाला गया, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।
ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत
चॉल ढहते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को दी जानकारी। बताया गया कि हनुमान मंदिर के पीछे बनी ‘चाल नंबर-5’ में ग्राउंड प्लस 3 मंजिला इमारत की दो से तीन झोपड़ीनुमा चाल ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। हादसे के बारे में पता चलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), मुंबई पुलिस, BMC वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
बारिश के कारण ढीली हुई दीवारें गिरीं
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत एक झटके में इस तरह ढह गई कि किसी को संभलने या बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। रविवार की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग घर में ही थे, जो हादसे का शिकार हो गए। जब इमारत ढही तो जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। मुंबई में पिछले एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है, जिस वजह से चॉल की दीवारें और छत ढीली पड़ गई होंगी, जो दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाईं और भरभरा कर गिर गईं।
मलबे को क्रेन से हटाकर निकाले गए लोग
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मलबे में दबे बाकी लोगों को निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सक। मलबे को क्रेन से हटाकर घायलों को निकालना पड़ा। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, हादसे के सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। आस-पास की इमारतों को खतरा नहीं है, फिर भी एहतियातन लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
18 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
23 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines