CEO Suchana Seth killed own son reveal blood spot: जिस बेटे को नौ महीने कोख में रखकर जन्म दिया वहीं मां हत्यारिन बन जाएगी कोई सोच भी नहीं सकता है। बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की है, इस बात का खुलासा आज हो ही गया। खून के धब्बे के यह राज खुला कि हत्या उसकी मां CEO Suchana Seth ने ही की है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया कि आखिर मां ने अपने बच्चे की जान कैसे ले ली? आरोपी कोई आम नहीं हाई- फाई प्रोफाइल की महिला सूचना सेठ है।
यह कंपनी की सीईओ और हार्वर्ड रिसर्च फेलो जिसका नाम AI एथिक्स में 100 बेहतरीन महिलाओं में रह चुका है। पैसे वाले लोग बच ही जाते है। हो सकता है यह मामला भी दब जाता लेकिन पुलिस की तत्काल कार्रवाई और होटल स्टॉफ की होशियारी ने आरोपी CEO Suchana Seth को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे खुला हत्या का राज
दरअसल, CEO Suchana Seth नहीं चाहती थी तलाकशुदा पति से बच्चा मिले। उसने पहले अपने बच्चे की हत्या की, फिर बैग में बच्चे का शव लेकर होटल से बाहर निकली। घूमी। सीसीटीवी फुटेज में दिखे खून के धब्बे ने हत्या का राज खोल दिया।
कौन है CEO Suchana Seth?
सूचना सेठ Mindful AI Lab नाम की स्टार्ट-अप कंपनी की संस्थापक और सीईओ है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में 2017-18 में फेलो थी। यह एक थिंक-टैंक है जो साइबरस्पेस के विकास, डायनेमिक्स, मानदंडों का अध्ययन करता है। यहां सूचना सेठ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संचालन पर काम किया।
बच्चे से पिता न मिल सके
आरोपी सूचना सेठ बंगाल की निवासी है। सूचना सेठ ने 2010 में वेंकट रमन से शादी की थी। 2019 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के पति इंडोनेशिया में रहते हैं। काफी समय से दोनों में अनबन चल रही थी। दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी।
यह भी पढ़ें: क्या नाक से किसी को सीटी बजाते देखा है कभी? लड़की ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
2020 में अदालत ने फैसला सुनाया था कि बच्चे का पिता हर रविवार को बच्चे से मिलने जाया करेगा। यह बात सूचना को बिल्कुल पसंद नहीं थी। उसने इस बात का विरोध भी किया था। जानकारी के अनुसार सूचना बच्चे को पिता से मिलने नहीं देती थी। इसी बात की खुन्नस से कि पिता बच्चे से मिल सके तो उसने अपने ही बच्चे की हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines