Buldhana Hairfall Secret Revealed: महाराष्ट्र के बुलढाना शहर के शेगाव तहसील के 3 गांवों में लोगों के गंजे होने की खबर देशभर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और विभाग की तरफ से इन 3 गांवों के लोगों की जांच शुरू की। इस जांच की रिपोर्ट में पाया गया कि इन गांवों के लोग जिस पानी से नहा रहे हैं और बाल धो रहे हैं, उस पानी में नाइट्रेट की मात्रा काफी ज्यादा है। इसके अलावा, पानी का टीडीएस लेवल भी ज्यादा है। आसान भाषा में कहें तो यह पानी इन गांवों के लोगों के लिए जहर बन चुका है। गांव में डेरा जमाए बैठे स्वास्थ्य विभाग ने हिदायत दी है कि गांव के लोग किसी काम के लिए ट्यूबवेल का पानी इस्तेमाल न करें।
अब गिरने लगे दाढ़ी और शरीर के बाकी बाल भी
बुलढाना के शेगाव तहसील के बोंडगांव, कालवड़ और हिंगना इन 3 गांव के लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं। जिससे वे गंजे होते जा रहे हैं, लेकिन अब सिर के बाल से आगे बढ़ चुकी है। दरअसल, अब गांव के लोगों के सिर के बाल के साथ दाढ़ी और शरीर के बाल भी तेजी से झड़ने लगे हैं। यह तीनों गांव साल्ट लैंड बेल्ट में आते हैं, यहां पीने के पानी की व्यवस्था अलग से की गई है। लेकिन दूसरे बाकी कामों के लिए लोगों को ट्यूबवेल के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इन गांव के पानी की जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट न्यूज़ 24 के हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें: Weird Disease: रहस्यमयी बीमारी फैली, महाराष्ट्र के बुलढाना में अपने आप गंजे होने लगे लोग
मरीजों के स्किन की भी हो रही जांच
सिर्फ 3 दिन में लोगों के गंजे होने की खबर जब स्वास्थ्य विभाग के पास आई थी, तब स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले इस्तेमाल किए जाने वाले शैम्पू की तरफ उंगली की थी। लेकिन जब यह मामला बढ़ा तो पानी की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट में पाया गया कि पानी में जानलेवा नाइट्रेट केमिकल की मात्रा बहुत ही ज्यादा पाई गई है। इस पानी के इस्तेमाल से केमिकल का असर शरीर पर होने लगा है, जिससे लोगों के बाल झड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के बाद अब त्वचा रोग के डॉक्टर्स भी मरीजों की जांच में जुट गए हैं।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines