महाराष्ट्र: भिवंडी में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत; 14 लोगों को बचाया, 7 से अधिक के फंसे होने की आशंका

Bhiwandi, building collapsed, maharashtra, people feared trapped

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में शनिवार दोपहर 3 मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इमारत गिरने के बाद बाद पिछले 19 घंटों से बचाव कार्य जारी है। रविवार सुबह एक बार फिर मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

इमारत के गिरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, टीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, इमारत के मलबे में 7 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है, जबकि 14 लोगों को बचा लिया गया है।

भिवंडी के वालपाड़ा इलाके की है घटना

घटना भिवंडी के वालपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और आपात विभाग को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और एनडीआरएफ की टीम, पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे कैलासनगर (वालपाड़ा) के वर्धमान कंपाउंड में जी-2 बिल्डिंग गिर गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर करीब तीन से चार परिवार रहते थे। निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी लोग इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

फिलहाल फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टुकड़ी ने आज सुबह एक बार फिर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इमारत का मलबा हटाया जा रहा है और इसके नीचे से लोगों को निकाला जा रहा है। मलबे के नीचे से निकाले गए 14 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की शिकार बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ