Britain PM Rishi Sunak asked CM Shinde how is UT: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे के बीच जुबानी जंग और तेज हो चुकी है। उद्धव ने जलगांव की सभा में कहा की इंग्लैंड के पीएम ऋषि सुनक से शिंदे ने क्या बात की? उनकी भाषा शिंदे को समझ आयी क्या? शिंदे ने कौन सी भाषा में उनसे बात की। सीएम शिंदे और इंग्लैंड के पीएम का फोटो देखा। सीएम सिर्फ चमचा गिरी करते हैं। ज़ाहिर सी बात है उद्धव के हमले का जवाब सीएम को देना ही था।
शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया जवाब
उद्भव को जवाब देते जलगांव के पाचोरा में एक सरकारी कार्यक्रम में जुटी भीड़ के सामने सीएम शिंदे ने कहा की ऋषि सुनक ने उनसे कहां हाउ इज यू टी (उद्धव ठाकरे)। उन्होंने कहा कि व्हाई यूटी? तब सुनक ने कहा कि वो हर साल लंदन आते हैं। ठंडी हवा का मजा लेते हैं और प्रॉपर्टी ख़रीदते हैं। फिर अपने देश वापस लौट जाते हैं। आप कभी लंदन आइये आपको सब बता दूंगा।
काढ़ा लेने का वक्त आ जाएगा
सीएम शिंदे सिर्फ इतना ही कहकर नहीं रुके। उद्धव ठाकरे पर दोबारा हमला करते हुए कहा कि हमें सब पता है। हम पर बोलने में वक़्त मत लगाइए। वरना पाटनकर काढ़ा लेने का वक़्त आयेगा। सीएम शिंदे का पाटनकर काढ़ा का नाम निकालकर उद्धव ठाकरे और उनके साले श्रीधर पाटनकर को चुनौती दी है। इससे पहले भाजपा के कई नेताओं ने आरोप लगाए है की उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की कई प्रॉपर्टी श्रीधर पाटनकर के नाम पर है।
जानिए क्यों श्रीधर का नाम लिया?
आपको बता दें की इससे पहले ईडी उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पाटनकर पर कारवाई करते हुए उनके साईंबाबा गृहनिर्माण प्रोजेक्ट के 11 फ्लैट ज़ब्त किए हैं। श्रीधर पाटनकर पेशे से बिल्डर हैं और उनके कई कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट मुंबई और थाने शहर में चल रहे है। इतना ही कॉर्पोरेट मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार श्रीधर पाटनकर कई कंपनियों में संचालक के तौर पर हैं।
यह भी पढ़ें: अलिफ बे ते संग मदरसा स्टूडेंट अब पढ़ेंगे संस्कृत, उत्तराखंड सरकार ने सिलेबस में किया बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines