Boyfriend run over suv on lover in Mumbai: मुंबई में सीनियर आईएएस के बेटे और उसके दो दोस्तों ने ब्यूटीशियन के साथ मारपीट की और एसयूवी से कुचलने की कोशिश की। घटना सोमवार 11 दिसंबर की है। मामले में पुलिस ने बताया फिलहाल पीड़िता प्रिया सिंह मुंबई के एक हाॅस्पिटल में भर्ती है। घटना में उसके पेट और कमर में चोटें आईं हैं, वहीं उसका दाहिना पैर टूट गया है। फिलहाल हाॅस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।
मामले में कासरवडावली पुलिस ने सोमवार को अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेल्के के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 323, 338, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढे़ चार बजे वह अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने कोर्टयार्ड होटल पहुंची थीं लेकिन उसने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब वह होटल से बाहर आया तो उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट के दौरान वह सड़क पर गिर गई और उसके प्रेमी अश्वजीत ने उसके दाहिने पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।
माॅडल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो
माॅडल और ब्यूटीशियन प्रिया सिंह ने टीओआई को बताया कि उसके प्रेमी अश्वजीत ने मामले को दबाने की कोशिश की। इसलिए उसने घटना के 5 दिन बाद इंस्टाग्राम पर अस्पताल में इलाज के कुछ फोटो शेयर किये। ताकि उसके प्रेमी और पुलिस की कारस्तानी लोगों के सामने आ सके। प्रिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में जान बूझकर हल्की धाराएं लगाई वहीं घटना के 5 दिन बाद भी आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार नहीं किया।
प्रिया ने मेरे दोस्तों के साथ की मारपीट
उधर प्रिया के आरोपों का खंडन करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि प्रिया झूठ बोल रही है। वह उसका दोस्त है। प्रिया सोमवार को नशे की हालत में होटल आई थी। वह उस दिन होटल में अपने एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। उसने मुझे जबरदस्ती होटल के बाहर बुलाया और जब मैंने आने से मना किया तो मुझे गाली देना शुरू कर दिया। इस पर मेरे दोस्तों ने बीच बचाव किया तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद मेरे दोस्त शेल्के ने एसयूवी चालू की ताकि वह दूर हट जाए लेकिन वह नशे में होने के कारण सड़क पर गिर गई। अश्वजीत ने बताया कि उस दिन जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines