हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'अधिकारी कोई खैरात नहीं बांट रहे, प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को लगाई कड़ी फटकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि वो कंस्ट्रक्शन साइट्स पर नियमों को लागू करवाने में नाकाम रहे हैं

विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को BMC के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. (Photo: ANI)

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि वो कंस्ट्रक्शन साइट्स पर नियमों को लागू करवाने में नाकाम रहे हैं. अदालत ने अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है और इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. कोर्ट ने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

‘ये कोई दान-पुण्य नहीं’

मुख्य न्यायाधीश एमसी त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत एम. सेठना की बेंच ने कहा, ”वो कोई दान-पुण्य नहीं कर रहे हैं. उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी नियमों का पूरी तरह से पालन हो.” कोर्ट ने जोर देकर कहा कि मुंबई भर में प्रदूषण नियमों की निगरानी नियमित रूप से होनी चाहिए, ना कि सिर्फ कुछ चुनिंदा बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित रहनी चाहिए. कोर्ट ने साफ कहा कि हर इलाके पर खास निगरानी रखे जाना जरूरी है.

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?

माहिम के रहने वाले डॉ. अशोक पठारे ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए शिकायत की थी कि उनके घर के बगल में चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क से लगातार शोर होता रहता है. पठारे ने अदालत को बताया कि शोर-शराबा उनकी समस्या का सिर्फ एक हिस्सा है. वो पिछले 60 दिनों से भी ज्यादा वक्त से अलग-अलग विभागों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी शोर कम करने के लिए कोई एक्शन नहीं, बल्कि वो बस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola