Bombay High Court Important Comment : अगर कोई व्यक्ति पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करता है तो यह द्विविवाह की श्रेणी में तो आता ही है साथ ही पति का आचरण ‘दुष्कर्म’ के दायरे में भी आता है। यह अहम टिप्पणी की है बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने।
दरअसल, एक शख्स ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की। इस दौरान उसने दूसरी महिला से झूठ भी बोला और बिना पहली पत्नी को तलाक दिए इस महिला से शारीरिक संबंध बनाए। कोर्ट ने अब उसे राहत देने से भी इन्कार कर दिया है और उसकी एफआइआर रद करने की मांग ठुकरा दी है।
हाई कोर्ट ने आरोपी के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि वह महिला के पति की मौत के बाद उसे नैतिक समर्थन देने के लिए आगे आया था। इसमें आरोपी/याचिकाकर्ता की एफआइआर रद करने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद उस पर दुष्कर्म का मुकदमा चलाया जा सकेगा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उसने पहली पत्नी को भी धोखे में रखा।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस महिला से आरोपी ने शादी की उसके पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने मेलजोल बढ़ा लिया। इस दौरान आरोपी ने विधवा महिला से शादी कर ली, यह कहकर कि उसकी पत्नी से नहीं बनती है और वह जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेने वाला है।
इस मामले में अहम बात यह है कि विधवा महिला से शादी के बाद कुछ दिन तो ठीक चला फिर अचानक ही वह अपनी पहली पत्नी के पास चला गया। उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने झूठ बोलकर न केवल शादी की, बल्कि उसके साथ झूठे वादे करके शारीरिक संबंध भी बनाए।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन आतंकी नारे का विदेशी कनेक्शन, मास्टरमाइंड का क्लू देने पर हो जाएंगे मालामाल
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
19 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
21 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines