बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट में कथित अनियमितताओं और तकनीकी खामियों का एक बड़ा मामला सामने आया है. परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर हार्डवेयर की खराबी के चलते कई छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस पूरे मामले को लेकर व्यवस्था और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अभिजीत दिपके ने बताया कि परीक्षा देकर निकले छात्रों ने उनसे संपर्क कर केंद्रों पर हुई दिक्कतों की जानकारी दी.
छात्रों का कहना है कि जैसे ही वे सुबह टाइपिंग टेस्ट देने बैठे, कई कंप्यूटरों के माउस काम नहीं कर रहे थे और कीबोर्ड भी खराब थे. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परीक्षा शुरू होने के महज 10 मिनट के भीतर अधिकांश छात्र सिस्टम से अपने आप लॉग आउट हो गए. इसके बाद इन सभी अभ्यर्थियों को फेल घोषित कर दिया गया.
दिपके ने इस घटनाक्रम को व्यवस्था और सरकार की नाकामी करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन ऑनलाइन परीक्षाएं ठीक ढंग से आयोजित कराने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब पीड़ित छात्रों ने परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई, तो समाधान निकालने के बजाय उल्टा छात्रों को ही यह कहकर टाल दिया गया कि उनमें ठीक से परीक्षा देने की समझ नहीं है.
सीजेपी संस्थापक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जिम्मेदारों में इतनी ही समझ थी, तो उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले बेहतर कंप्यूटर, सही कीबोर्ड और सुचारू सर्वर सुनिश्चित करना चाहिए था.
उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली के बुनियादी ढांचे पर चिंता जताते हुए कहा कि देश और महाराष्ट्र में सर्वर क्रैश होना या कीबोर्ड-माउस का काम न करना आम बात हो गई है और यह लगभग हर परीक्षा में देखने को मिलता है. दिपके ने कड़ा सवाल पूछते हुए कहा कि जब प्रशासन के पास जरूरी बुनियादी ढांचा नहीं है और वह परीक्षाएं ठीक से नहीं करा सकता, तो ऐसी ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने का क्या औचित्य है.
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines