एक शादीशुदा शख्स ने स्नैपचैट पर 17 साल की लड़की से दोस्ती की। दोस्ती पक्की होने के बाद शख्स ने लड़की को मिलने बुलाया। उसने युवती को अपने रिश्तेदार के घर का पता दिया। जब युवती उससे मिलने पहुंची तो जबरन उसका रेप किया और उसे प्रेग्नेंट कर दिया। मामले सामने आने के बाद पता चला कि युवती 27 महीने की गर्भवती है। हालांकि इसके बावजूद बॉम्बे हाई कोर्ट ने शख्स को जमानत पर रिहा कर दिया। आखिर क्यों?
कोर्ट को युवती पर शक
जस्टिस मिलिंद जाधव का कहना है कि लड़की के बयान में काफी ज्यादा विरोधाभास देखने को मिला है। शुरुआती जांच में पता चलता है कि शारीरिक संबंध बनाने में युवती की भी सहमित थी। इस दौरान आरोपी ने न उसे डराया, धमकाया और न ही किसी प्रकार की हिंसा की। यही नहीं, युवती ने कथित घटना के बारे में 5 महीने तक किसी से कुछ नहीं बताया। जब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई, जब उसने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें- दो साल से बेटी संग कर रहा था पाप, उठाया ऐसा कदम पछताएगा बाप
पॉक्सो के तहत दर्ज हुआ मामला
बॉम्बे हाई कोर्ट की पीठ ने आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि कानूनी तौर पर युवती की उम्र 18 साल से कम है, ऐसे में पॉक्स एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पीड़िता के बयान को ही पूरी तरह से सच मान लिया जाए। अदालत रिकॉर्ड्स में मौजूद सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद ही फैसला लेगी।
बच्चे का हुआ DNA टेस्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त लोक अभियोजक राजेश्री न्यूटन ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध किया है। उनका कहना है कि आरोपी ने नाबालिग की कम उम्र का फायदा उठाकर उसे गर्भवती कर दिया। युवती की प्रेग्नेंसी का DNA टेस्ट भी पॉसिटिव आया है। यह बच्चा आरोपी शख्स का ही है।
यह भी पढ़ें- ‘धैर्य की परीक्षा ना लें, जल्द करें गिरफ्तार’, कुणाल कामरा को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री ने पुलिस को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
53 mins agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
54 mins agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines