Bomb Threat: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंगलवार को अज्ञात कॉलर ने नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर ये धमकी दी। धमकी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कहा जा रहा है कि अज्ञात कॉलर ने दावा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के आवास, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के आवास और उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास बम लगाए गए हैं। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) को मंगलवार को धमकी वाला फोन आया। इसके तुरंत बाद नागपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी।
पालघर के शिवाजीनगर इलाके से आया था धमकी भरा कॉल
शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा कॉल पालघर के शिवाजीनगर इलाके से आया था। धमकी देने वाले ने कहा कि करीब 25 लोग मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को बम से उड़ाने के लिए मुंबई आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जुहू, विले-पार्ले और गामदेवी में स्थानीय पुलिस को भी सतर्क कर दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का बंगला आता है।
और पढ़िए –गाजियाबाद में मकान के बाहर गैस लाइन में लगी भीषण आग, घर में फंसे 15 लोगों को ऐसे बाहर निकाला
बताया जा रहा है कि धमकी भरे फोन कॉल की सूचना के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमें जांच कर सकती हैं। बता दें कि 2021 में भी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने तीन रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के घर पर बम होने की अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था।
अंबानी परिवार को मिली है जेड प्लस सुरक्षा
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी के परिवार को जेड प्लस की ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा देने का आदेश दिया है। जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि देश के अलावा विदेशों में भी मुकेश अंबानी परिवार को ये सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए और इसका खर्चा अंबानी परिवार उठाएगा।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 hr agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 hr agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines