Bomb Threat: मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में जुटी पुलिस

Bomb Threat, Mukesh Ambani,Amitabh Bachchan,Dharmendra,Bomb Threat in Mumbai
विज्ञापन

Bomb Threat: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंगलवार को अज्ञात कॉलर ने नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर ये धमकी दी। धमकी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

कहा जा रहा है कि अज्ञात कॉलर ने दावा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के आवास, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के आवास और उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास बम लगाए गए हैं। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) को मंगलवार को धमकी वाला फोन आया। इसके तुरंत बाद नागपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

पालघर के शिवाजीनगर इलाके से आया था धमकी भरा कॉल

शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा कॉल पालघर के शिवाजीनगर इलाके से आया था। धमकी देने वाले ने कहा कि करीब 25 लोग मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को बम से उड़ाने के लिए मुंबई आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जुहू, विले-पार्ले और गामदेवी में स्थानीय पुलिस को भी सतर्क कर दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का बंगला आता है।

बताया जा रहा है कि धमकी भरे फोन कॉल की सूचना के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमें जांच कर सकती हैं। बता दें कि 2021 में भी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने तीन रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के घर पर बम होने की अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन

अंबानी परिवार को मिली है जेड प्लस सुरक्षा

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी के परिवार को जेड प्लस की ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा देने का आदेश दिया है। जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि देश के अलावा विदेशों में भी मुकेश अंबानी परिवार को ये सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए और इसका खर्चा अंबानी परिवार उठाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ