हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आते ही मचा हड़कंप

मुंबई में बम धमाके की धमकी मिली है। इस दौरान धमकी देने वाले ने खुद को डी कंपनी का सदस्य होने का दावा किया था। उसने पुलिस को फोन करके कहा कि मुंबई में बम धमाका होगा। धमकी मिलने पर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई।

विज्ञापन

मुंबई में बम धमाके की धमकी मिली। इस दौरान एक कॉलर ने शराब के नशे में पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल किया। इस दौरान उसने कहा कि मुंबई में बम धमाका होगा। हालांकि, पुलिस ने कॉलर को ट्रेस कर बोरीवली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाली की पहचान सूरज जाधव के रूप में हुई है। आपको बता दें कि उसके ऊपर पहले मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में फेक कॉल के केस दर्ज हैं।

धमकी भरे कॉल से हड़कंप

मुंबई पुलिस को मंगलवार को कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा कॉल किया गया, जिसमें दावा किया गया कि शहर में बम धमाका करेगा। कॉल करने वाले ने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताया और शहर में बड़े पैमाने पर हमले की चेतावनी दी। इस कॉल के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बोरीवली पुलिस के साथ मिलकर धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। फोन पर जाधव ने कहा था कि ‘मैं डी (दाऊद) गिरोह से हूं और मुंबई में धमाके होंगे।’  इसके बाद उसने तुरंत फोन काट दिया था। धमकी मिलने के तुरंत बाद सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ में क्या महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये? मंत्री अदिति तटकरे ने दी सफाई

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी पहचान बोरीवली निवासी सूरज जाधव के तौर पर की गई है। उस शख्स पर पहले से भी फेक कॉल करने के कई केस चल रहे हैं। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 324 के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। वह पहले भी इसी तरह के फर्जी कॉल करने, बम की धमकी और लाउडस्पीकर और पटाखों से जुड़ी घटनाओं समेत कई मामलों में झूठी सूचना देने का इल्जाम है। यह सभी खबरें जांच में निराधार साबित हुई थीं।

ये भी पढ़ें: नासिक में अवैध दरगाह तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, 4 पुलिस वाले घायल, 400 लोगों की भीड़ ने बरसाए पत्थर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola